OnePlus साल 2018 में आए अपने 2 हैंडसेट OnePlus 6 और OnePlus 6T से सॉफ्टवेयर सपोर्ट हटाने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक घोषणा की है कि वह अपने इन दोनों हैंडसेट में अब कोई भी सॉफ्वेयर अपडेट नहीं देगी। कंपनी के ये डिवाइस लगभग 4 साल पुराने हो गए हैं। OnePlus के इस फैसले से जो लोग ये हैंडसेट चला रहे हैं, उन्हें काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। Also Read - OnePlus Pad का इंतजार जल्द होगा खत्म, बड़ी डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद
OnePlus 6 और OnePlus 6T में नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
बता दें कि OnePlus 6 को साल 2018 में Android Oreo के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, इसी साल OnePlus 6T को Android 9 Pie के साथ उतारा गया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले साल Android 11 अपडेट मिला था। यह इन डिवाइस को मिलने वाला आखिरी सबसे बड़ा Android OS अपडेट था। Also Read - OnePlus Nord 2T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, तस्वीरें भी आई सामनें
कंपनी ने नवंबर, 2021 में इन दोनों फोन्स के लिए Oxygen OS 11.1.2.2 अपडेट रिलीज किया था। अब लग रहा है कि यह फाइनल अपडेट है। इसका मतलब है कि इन्हें आधिकारिक Android 12 बिल्ड नहीं मिलेगा, जिसकी पिछले कुछ समय से उम्मीद की जा रही थी। Also Read - OnePlus Ace Racing Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन
किस कारण कंपनी ने लिया यह फैसला?
ऐसा इस कारण किया जा रहा है क्योंकि यह काफी पुराने स्मार्टफोन हैं और कंपनी ने वैस ही इन डिवाइस को 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का अपना वादा पूरा कर लिया है। अगर आपके पास कोई नया वनप्लस फोन है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके हैंडसेट को सॉफ्वेयर अपडेट मिलता रहेगा।
जुलाई, 2021 में वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन के लिए एक नई अपडेट पॉलिसी की घोषणा की थी और कहा था कि OnePlus 8 Series और नए वर्जन को तीन प्रमुख Android OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus 9, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 जैसे डिवाइस इसके लिए मान्य है। हालांकि, यह इससे पुराने फोन्स के लिए नहीं है।
अभी केवल दो OS अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलने वाले फोन्स की लिस्ट में OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7, OnePlus Nord CE और OnePlus Nord शामिल हैं।