OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने अपने नए स्टार्टअप का ऐलान कर दिया है। Carl Pei एक नई कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी लेकर आ रहे हैं, जो लंदन में बेस्ड होगी। इस कंपनी का नाम Nothing है। कार्ल ने OnePlus को छोड़कर अपना नया वेंचर शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्ल पाई का नया स्टार्टअप ऑडियो टेक्नोलॉजी पर फोकस होगा। पाई ने चर्चित स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस की स्थापना Pete Lau के साथ मिलकर की थी। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
नए वेंचर के लिए पाई को CRED के फाउंडर कुनाल शाह से फंडिंग मिली है। हालांकि यह फंडिंग कितनी है इसकी जानकारी नहीं है। वहीं इसके अतिरिक्त कार्ल को लगभग 70 लाख डॉलर की फंडिंग दिसंबर 2020 में मिली है, जिसमें कई दिग्गज टेक लीडर जैसे Tony Fadell, Casey Neistat, Kevin Lin, Steve Huffman और Josh Buckley शामिल हैं। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
A giant reset button 🔲 => https://t.co/0i3OgJxKXJ pic.twitter.com/MuvsmDuFVg Also Read - OnePlus 8 Pro और OnePlus 8T स्मार्टफोन हुए सस्ते, 4 हजार रुपये तक घटी कीमत
— Carl Pei (@getpeid) January 27, 2021
Carl Pei की Nothing क्या करेगी?
इस संबंध में Carl Pei ने कहा कि मैं ऐसे दोस्तों का बहुत आभारी हूं और काफी उत्साहित भी हूं, जिन्होंने आगे बढ़ने में सपोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि हम अपने विजन की ओर तेजी से बढ़ने की प्लानिंग में हैं और देखना चाहते हैं कि बाजार इस पर कैसे रिएक्ट करता है। इस निवेश का इस्तेमाल लंदन में कंपनी का मुख्यालय बनाने में, टीम हायर करने और ऑनगोइंग प्रोडक्ट आर एंड डी में होगा।
प्रोडक्ट हंट के सीईओ Josh Buckley ने कहा, ‘कार्ल ने पिछले दशक में ऐसे प्रोडक्ट्स बनाए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वह जानते हैं कि कंज्यूमर्स को क्या चाहिए और हम इसे लेकर उत्साहित हैं कि दुनिया देखे उनके पास स्टोर में अगला प्रोडक्ट क्या है।’ हालांकि कार्ल पाई की नई कंपनी को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कंपनी म्यूजिक पर फोकस्ड होगी और इसके अपने हेडफोन भी देखने को मिल सकते हैं। कार्ल ने इस बारे में कुछ भी साफ नहीं किया है। वहीं The Verge को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि Nothing शुरुआत में हार्डवेयर के जरिए पैसे बनाने की प्लानिंग में है।