OnePlus Nord 5G को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने मिड बजट रेंज में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में एक और डिवाइस OnePlus Nord N10 5G को जल्द लॉन्च कर सकती है। इसे अगले महीने लॉन्च होने वाले OnePlus 8T के तुरंत बाद लॉन्च किया जा सकता है। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन की कीमत $400 (करीब 29,500 रुपये) हो सकती है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। Also Read - OnePlus 9 Lite भारत में इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिए इसकी खास बातें
भारत और यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुए OnePlus Nord 5G को जल्द ही अमेरिकी बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। Android Central की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord N10 5G को Qualcomm Snapdragon 690 5G SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पहले ही Billie कोडनेम के साथ स्पॉट किया जा सकता है। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus चार नए अफोर्डेबल डिवाइसेज पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन उन्हीं चार डिवाइसेज में से एक है। Also Read - OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 हुए लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स
OnePlus Nord N10 5G- संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord 10 5G में 6.49 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। Qualcomm Snapdragon 690 SoC पर रन करने वाले इस डिवाइस को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें OnePlus Nord की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 64MP कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Top 5 Cheapest 5G Smartphones in India : ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन
फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसके अलवाा इसमें 8MP का वाइड एंगल सेंसर, 2MP का डेप्थ और मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरे के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित OxygenOS के साथ आ सकता है। इससे पहले OnePlus Nord 100 और OnePlus Nord 105G को भी स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, कंपनी अगले महीने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8T को भी लॉन्च करने जा रही है।
Features | OnePlus Nord |
---|---|
Price | 24999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 765G 5G |
OS | OxygenOS based on Android 10 |
Display | Fluid AMOLED-16.36 centimeters (6.44 inches)-2400×1080 pixels 408ppi |
Internal Memory | 6GB+64GB |
Rear Camera | 48MP with Sony IMX586 + 8MP Ultra wide angle lens + 5MP Depth lens + 2MP Macro lens |
Front Camera | 32MP with Sony IMX616 + 8MP Ultra Wide Angle Lens – Front |
Battery | 4115 mAh |