OnePlus (वनप्लस) एक बार फिर अफोर्डेबल सेगमेंट में अपना स्मार्टपोन पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि यह उसका नॉन फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसे OnePlus Nord के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी इस लाइनअप के जरिए प्रीमियम वनप्लस एक्सपीरियंस अधिक यूजर्स को देना चाहती है। कंपनी का यह स्मार्टफोन मौजूदा स्मार्टफोन के प्राइस से काफी सस्ता लॉन्च होने की उम्मीद है। Also Read - रियलमी, वनप्लस के बाद अब ओप्पो लॉन्च कर सकती है स्मार्ट टीवी
OnePlus Nord: Pre-Order starts today
OnePlus Nord आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि आपको बता दें कि कंपनी के ये प्री-ऑर्डर लिमिटिड नंबर के लिए अवेलेबल हैं। Android Authority के मुताबिक कंपनी सिर्फ 100 स्मार्टफोन के लिए ही प्री-ऑर्डर लेगी। यह सेल यूरोप के लिए है। यह जानकारी Instagram स्टोरी से मिली है जिसमें OnePlusLiteZThing का डेडिकेटिड हैंडल है। इसके मुताबिक यह काउंटडाउन 4AM ET (around 1.30PM IST) पर खत्म होगा। हालांकि वनप्लस के ऑनलाइन रिटेलर पार्टनर Amazon India ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। Also Read - Xiaomi Mi 10 5G vs OnePlus 8 Pro: शाओमी या वनप्लस, किसके स्मार्टफोन में है कितना दम
इससे पहले वनप्लस ने एक डॉक्युमेंट्री को एक दिन पहले रिलीज किया था, जिसमें पता चला था कि Nord को 500 डॉलर स्मार्टफोन से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि OnePlus One को 2014 में पेश किया गया था, जिसे $299 की कीमत में पेश किया गया था। हालांकि इसके बाद से कंपनी के डिवाइस ऊंची कीमत में लॉन्च होना शुरू हो गए थे। कंपनी ने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को हाल में $699 और $899 की कीमत में पेश किया था।
OnePlus Nord expected specifications
OnePlus ने इस बात की पुष्टि की है कि OnePlus Nord को सबसे पहले इंडिया और यूरोप में पेश किया जाएगा। लीक्स के मुताबिक OnePlus Nord में 6.55-inch OLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 5G पावर्ड फोन होगा। इसमें कंपनी Snapdragon 765G चिपसेट दे सकती है। फोन को 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा होगा। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो 16मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा के साथ आएगा। इस फोन को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जब इसके बारे में अधिक डिटेल्स मिल सकती हैं।