OnePlus इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में Nord सीरीज के कई स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कंपनी इस साल नॉर्ड ब्रांडेड स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी मार्केट में उतारने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord स्मार्टवॉच लॉन्च और कीमत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट की मानें, तो यह वॉच इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। Also Read - 64MP कैमरा, 4500mAh बैटरी और 8GB तक RAM वाले OnePlus Nord CE 2 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट
91mobiles ने अपनी रिपोर्ट में टिप्सटर Yogesh Brar के हवाले से OnePlus Nord स्मार्टवॉच की जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें, तो यह स्मार्टवॉच OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन के साथ इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। हाल ही में सामने आई लीक में जानकारी मिली है कि वनप्लस नॉर्ड 3 फोन जुलाई महीने में लॉन्च किया जाएगा। Also Read - OnePlus Nord 2T 5G फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord Smartwatch Price leak
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 10,000 रुपये के अंदर होगी। यह कीमत 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। फिलहाल, OnePlus ने इससे जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इस खबर को हम अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है। Also Read - Vivo X80 Pro Alternatives: वीवो के सबसे महंगे फोन को कड़ी टक्कर देंगे Samsung, Xiaomi, OnePlus, Apple के ये फोन
एक स्मार्टवॉच होने के नाते उम्मीद की जा सकती है कि OnePlus Nord स्मार्टवॉच में कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले, हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्लिप मॉनिटर, स्टेप काउंट, नोटिफिकेशन अलर्ट, स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ये OnePlus स्मार्टफोन होंगे इस साल लॉन्च
हाल ही में टिप्सटर द्वारा वनप्लस के साल 2022 के रोडमैप की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है। लीक की मानें, तो कंपनी इस साल 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro, OnePlus Nord CE 2 Lite, OnePlus Nord 2T, OnePlus 10R, OnePlus Nord 3 और OnePlus 10 Ultra होंगे। इस लिस्ट में इन स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की भी जानकारी दी गई है। लॉन्च की शुरुआत OnePlus 10 Pro के साथ मार्च से होगी, वहीं सितंबर महीने में OnePlus 10 Ultra लॉन्च किया जा सकता है।