OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है। सर्टिफिकेशन में अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है। अभी इस स्मार्टफोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, डिटेल से पता चला है कि यह डिवाइस कंपनी का किफायती स्मार्टफोन होगा। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन Nord सीरीज का अगला डिवाइस हो सकता है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। Also Read - 2032 में 5 लाख का मिलेगा iPhone, OnePlus के लिए खर्च करने होंगे 2 लाख : रिपोर्ट
OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन होगा ओप्पो फोन का अपडेटेड वर्जन
FCC सर्टिफिकेशन में अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन को CPH2469 मॉडल के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पता चल रहा है कि यह 4G LTE डिवाइस है। FCC फाइलिंग में एक डाक्यूमेंट भी है, जिसमें कहा गया है कि ओप्पो, OnePlus को अपनी कंपनी के नाम से OPPO फोन (CPH2387 मॉडल नंबर) की बक्री करने की अथॉरिटी दे रहा है। Also Read - 50MP मेन कैमरा, 4500mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाले OnePlus 9RT 5G पर मिल रहा Discount, Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
बता दें कि CPH2387 को हाल में Oppo A57 4G के नाम से थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा FCC डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि वनप्लस का यह अपकमिंग फोन Oppo A57 का अपडेटेड वर्जन होगा। Also Read - OnePlus 10/ 10T के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें डिजाइन में क्या होगा खास
फोन में मिलेंगे ये फीचर्स
FCC फाइलिंग से पता चलता है कि CPH2469 में वनप्लस लोगो के साथ एक नया बैटरी कवर, एक लाल USB केबल, 50MP का कैमरा, 2MP डुअल कैमरा सिस्टम, OxygenOS 12.1 जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। बाकी के स्पेसिफिकेशन OPPO A57 4G के समान हो सकते हैं।
साथ ही लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि OnePlus CPH2469 का साइज 163.74×75.03×7.99mm होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी पैक मिलेगा। साथ ही स्मार्टफोन SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
बता दें कि Oppo A57 में 6.56 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Helio G35, 3GB RAM और 64GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा, 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
इन स्पेसिफिकेशन के मुताबिक CPH2469 OnePlus फोन सबसे किफायती Nord स्मार्टफोन हो सकता है। इसके अलावा अभी फोन की लॉन्चिंग और फीचर्स के बार में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।