Oppo अपने कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रहा है। यह डिस्काउंट स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया जा रहा है। Oppo इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बयान जारी कर यह सूचना दी है कि वह अपने कई स्मार्टफोन इस दौरान डिस्काउंटेड कीमत पर बेचेगा। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने की सोच रहे बॉयर्स के लिए अब ओप्पो के स्मार्टफोन का ऑप्शन भी होगा। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक कंपनी Oppo F11, Oppo F11 Pro, Oppo A5s, और Oppo A9 स्मार्टफोन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिस्काउंटेड प्राइस पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। Oppo के स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर इस प्रकार हैं।
Oppo offers on Independence Day detailed
बात करते हैं Oppo F11 Pro स्मार्टफोन की जो कि इस दौरान डिस्काउंटेड कीमत 21,990 रुपये में बिक्री के लिए आएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन की ऑरिजनल कीमत 23,990 रुपये है। वहीं दूसरी ओप्पो का दूसरा स्मार्टफोन Oppo F11 को 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर इस स्मार्टफोन का 4GB रैम वरिएंट को खरीदा जा सकता है, जिसकी ऑरिजनल कीमत 17,990 रुपये है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट जो कि 19,990 रुपये का है उसे 17,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Oppo F11 Pro और Oppo F11 स्मार्टफोन के अलावा कंपनी Oppo A5s और Oppo A9 स्मार्टफोन्स को जीरो डाउन-पेमेंट ऑप्शन दे रही है। इसके लिए यूजर्स को Bajaj Finserv, IDFC first bank, और HDB Financials से पेमेंट करनी होगी। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 9,990 और 15,490 रुपये है।
Features | Oppo F11 Pro | Oppo F11 | Oppo A5s | Oppo A9 |
---|---|---|---|---|
Price | 24990 | – | 9990 | 15490 |
Chipset | Mediatek Helio P70 | Mediatek Helio P70 | MediaTek Helio P35 | MediaTek Helio P70 SoC |
OS | Android 9.0 Pie | Android 9.0 Pie | Android 8.1 Oreo | Android 9 Pie |
Display | 6.5-inch FHD+ display | 6.5-inch FHD+ display | 6.2-inch HD+-1520 x 720 | 6.53-inch full HD+ |
Internal Memory | 6GB RAM and 128GB storage | 4GB RAM and 128GB storage | 2GB RAM + 32GB storage | 4GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | 48MP + 5MP | 48MP + 5MP | Dual – 13MP + 2MP | Dual – 16MP + 2MP |
Front Camera | 16MP | 16MP | 8MP | 16MP |
Battery | 4,000mAh battery | 4,000mAh battery | 4,230mAh | 4,020mAh |