Oppo Reno 5 5G सीरीज को 10 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में OPPO Reno 5 और Reno 5 pro 5G को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 11 पर आधारित ColorOS 11 के साथ आएंगे। इन दोनों डिवाइसेज को चीनी ई-रिटेलर की साइट पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। दोनों ही डिवाइसेज दो RAM ऑप्शन्स और तीन कलर वेरिएंट्स के साथ आएंगे। इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि इसके बैक में चमकीले मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि रात के समय में चमकेगा। Also Read - Google Chrome new update : गूगल क्रोम में जुड़ा नया पासवर्ड प्रोटेक्शन फीचर, जानें कैसे करें अपडेट
संभावित कीमत
इस सीरीज को चीनी टेलिकॉम वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन के कन्फिग्यूरेशन की बात करें तो वनिला OPPO Reno 5 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Reno 5 Pro 5G को भी इन्हीं दो स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। Reno 5 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 3299 (लगभग 37,366 रुपये) होगी। वहीं, फोन के हाई एंड मॉडल की कीमत CNY 3699 (लगभग 41,784 रुपये) होगी। Reno 5 Pro 5G के बेस मॉडल की कीमत CNY 3899 (लगभग 44,044 रुपये) होगी। इसके हाई एंड मॉडल की कीमत CNY 4299 (लगभग 48,563 रुपये) होगी। Also Read - Amazfit GTR 2e Review : लंबी बैटरी बैक-अप और प्रीमियम डिजाइन वाला बजट Smart Watch
संभावित फीचर्स
OPPO Reno 5G सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इसका स्टैंडर्ड मॉडल 6.43 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल होगा। वहीं, Reno 5 Pro में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका भी रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल दिया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स USB Type C और 4,300mAh की बैटरी के साथ आएंगे। Also Read - 108MP कैमरा, MediaTek Dimensity 1200 के साथ लॉन्च होगा Realme का अगला फ्लैगशिप
इस सीरीज के बैक में क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। Reno 5 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 16MP का सेकेंडरी सेंसर और 12MP का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है और ये 2X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन Qualcomm Snapdrgaon 865 5G SoC के साथ आ सकता है। Reno 5 5G में MediaTekDimensity 1000+ 5G SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है।