चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में Reno 4 Pro के साथ अपनी स्मार्टवॉच Oppo Watch को भी लॉन्च कर दिया है। ओप्पो की यह भारत में लॉन्च की गई पहली स्मार्टवॉच है। Oppo Watch को कंपनी ने Google Wear OS के साथ पेश किया है। वहीं ओप्पो ने चीन में Oppo Watch को ColorOS के साथ पेश किया था। Also Read - Oppo Find X3 Series की लॉन्च डेट आई सामने, मिलेगा iPhone 12 जैसा कैमरा डिजाइन
Oppo Watch : Price in India
Oppo Watch को ओप्पो ने भारत में दो स्क्रीन साइज – 41mm और 46mm के साथ पेश किया है। इन दोनों स्मार्टवॉच की कीम क्रमश: 14,990 रुपये और 19,990 रुपये में पेश िया है। ओप्पो की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Oppo Watch की बिक्री भारत में 10 अगस्त से शुरू होगी। Also Read - OPPO Reno5 F की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, मिलेंगे 5 कैमरे और 30W फास्ट चार्जिंग
Oppo Watch : Features
Oppo Watch स्मार्टवॉच का डिजाइन Apple Watch से काफी मिलता है। इन दोनों स्मार्टवॉच के डिजाइन में अंतर रोटेटिंग क्राउन का जिसके बदले ओप्पो ने इस स्मार्टवॉच के साइड में दो बटन दिए हैं। Oppo Watch का इंडिया वेरिएंट को कंपनी ने अलग सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया है। बाकि Oppo Watch के इंडिया वेरिएंट और चाइनीज वेरिएंट में कोई भी अंतर नहीं है। Also Read - OPPO Find X3 सीरीज में आ सकते हैं 4 धांसू फोन, जानिए कब होंगे लॉन्च
Oppo Watch की डिस्प्ले में 100 प्रसेंट DCI-P3 कलर स्पेस दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को एल्यूमिनियम से बनाया गया है, जिसमें दोनों ओर बटन दिए गए हैं। ओप्पो की इस स्मार्टवॉच में इलेक्ट्रोकार्डिओग्राम electrocardiogram (ECG) फीचर दिया गया है। वहीं स्लीप और हार्ट रेट सेंसर भी दिए गए हैं। Oppo Watch स्मार्टवॉच में Snapdragon Wear 2500 SoC के साथ Apollo 3 co-processor और 8GB स्टोरेज दी गई है।
Oppo की यह स्मार्टवॉच 5ATM रेसिस्टेंस के साथ eSIM को भी सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें GPS, NFC, और Bluetooth 4.2 की कनेक्टिविटी दी गई है। इस स्मार्टफोन को Android 6.0 और इससे आगे के OS वाले स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। Oppo की स्मार्टवॉच VOOC फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच 0 से 50% चार्ज मात्र 17 मिनट में हो जाती है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैकअप देती है।