Poco X4 5G India launch: Poco जल्द ही भारत में अपना एक और बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। Poco X4 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यही नहीं, यह फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट हुआ है, जहां फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। पोको के इस बजट फोन को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसके मॉडल नंबर और नाम का खुलासा हुआ है। हालांकि, कंपनी की तरफ से Poco X4 Series के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक डिटेल शेयर नहीं की गई है। Also Read - 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB RAM वाले गेमिंग फोन Poco M4 Pro 5G पर मिल रहा बंपर Discount ऑफर, Flipkart से आज सिर्फ ₹590 प्रति महीने में खरीदने का मौका
Poco X4 5G leaks
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से मलेशियन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए इस फोन के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें इसके मॉडल नंबर का पता चला है। Poco X4 5G को Xiaomi 2200226PG के नाम से लिस्ट किया गया है, जो Poco X4 5G का ग्लोबल वेरिएंट बताया जा रहा है। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट (BIS) पर यह फोन 22001116PI के नाम से पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। इसके अलावा FCC सर्टिफिकेशन साइट पर भी यह फोन स्पॉट किया गया है। फोन में MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और NFC का सपोर्ट मिलेगा। Also Read - Poco X4 GT स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में हुआ स्पॉट, 8GB RAM के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
POCO X4 5G moniker confirmed. The device has been BIS certified as well, so Indian launch is imminent.
Feel free to retweet.#POCO #POCOX4 #POCOX45G pic.twitter.com/nv1gYgtkcQ Also Read - 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6GB तक RAM के साथ 13000 रुपये से भी कम में लॉन्च हुआ Poco M4 5G, देखें फर्स्ट लुक— Mukul Sharma (@stufflistings) January 25, 2022
पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Poco X4 5G को चीन में लॉन्च हए Redmi Note 11 Pro 5G के रीब्रांड वर्जन के तौर पर भारत में पेश किया जाएगा। हालांकि, पहले भी चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note सीरीज के कई फोन भारत में Poco ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 11 5G को ग्लोबली Poco M4 Pro 5G के नाम से पेश कर चुकी है।
Poco X4 5G Features
Redmi Note 11 Series को कल यानी 26 जनवरी को ग्लोबली पेश किया गया है। इस सीरीज के Redmi Note 11 Pro 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
रेडमी के लेटेस्ट लॉन्च हुए इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रा वाडड और एक सुपर मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है। Poco X4 5G में भी Redmi Note 11 Pro 5G वाले फीचर्स मिल सकते हैं।