Poco X4 Pro 5G के भारत लॉन्च को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कंपनी ने अब खुद फोन लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। Poco ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि पोको एक्स4 प्रो 5जी भारत में 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, पहले कंपनी ने डेट का अनुमान लगाने के लिए एक टीजर पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर से अंदाजा लगाया गया था कि यह फोन 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट के साथ फोन की सेल डेट और प्लेटफॉर्म की जानकारी भी साफ हो गई है। Also Read - 8GB RAM, 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे वाले Infinix Zero 5G पर धांसू ऑफर, 700 रुपये से कम खर्च करके लाएं घर
Poco X4 Pro 5G India launch Date
अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए Poco India ने जानकारी दी है कि Poco X4 Pro 5G भारत में 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसके अलावा, कंपनी ने ट्वीट के साथ एक लिंक शेयर किया है। यह लिंक सीधा आपको Flipkart वेबसाइट पर ले जाएगा। Also Read - 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, और 64MP कैमरा वाले Poco X4 Pro 5G पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, Flipkart से सिर्फ ₹659 प्रति महीने में खरीदने का मौका
Also Read - Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल कल से होगी शुरू, प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80 प्रतिशत Discount
We’re ready to captivate – with the #OneX4all.
Indulge yourself in a whole new dimension of smartphones with the #POCO𝕏𝟜ℙ𝕣𝕠5G.Get ready to watch India’s first advanced Mocap launch on 28.03.2022 @ 12PM: https://t.co/8fY1Mi4xfO pic.twitter.com/4GLjLZ3GC9
— POCO India (@IndiaPOCO) March 22, 2022
फ्लिपकार्ट ने फोन लॉन्च को समर्पित एक माइक्रोपेज क्रिएट किया है। इस पेज में फोन के डिस्प्ले फीचर्स को टीज किया गया है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि फोन की सेल Flipkart पर आयोजित होगी। साथ ही फोन के बैक पैनल पर 64MP लिखा है। इससे पता चलता है कि यह फोन भारत में 64MP कैमरा के साथ दस्तक देगा।
आपको बता दें, Poco X4 Pro कंपनी का 5G फोन है। इसे ग्लोबल मार्केट में MWC (Mobile World Congress) 2022 के दौरान पेश किया गया था। ऐसे में यह फोन किन स्पेसिफिकेशन से लैस हो सकता है, इसमें कोई सस्पेंस नहीं है।
पोको एक्स4 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन
पोको एक्स4 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश हुआ था। इसका रेजोल्यूशन 2400×1080 है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। भारत में भी फोन इन्हीं डिस्प्ले फीचर्स के साथ आएगा, जिसकी जानकारी Flipkart की माइक्रोसाइट से साफ हुई है। इसके अलावा, फोन का ग्लोबल वेरिएंट Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB RAM मिलता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी आती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन के बैक में तीन कैमरे मिलते हैं। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, इसके साथ सेकेंडरी कैमरा 8MP और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। हालांकि, भारत में इसे 64MP कैमरा के साथ लेकर आया जाएगा।