Poco X4 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। बता दें, पोको एक्स4 प्रो 5जी फोन 28 फरवरी 2022 को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसी टिप्सटर ने यह भी बताया है कि Poco Watch BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुई है। इसे पहले भी TDRA, EEC (Europe), SIRIM (Malaysia), TKDN (Indonesia) और SGS Belgium की सर्टिफिकशन साइट पर लिस्ट की जा चुकी है। Also Read - 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11GB RAM वाले गेमिंग फोन Poco M4 Pro 5G पर मिल रहा बंपर Discount ऑफर, Flipkart से आज सिर्फ ₹590 प्रति महीने में खरीदने का मौका
BIS सर्टिफिकेशन से इशारा मिलता है कि पोको X4 Pro 5G के साथ-साथ कंपनी जल्द ही पोको वॉच को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन आने वाले दिनों में लॉन्च हो सकता है। Also Read - 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, और 64MP कैमरा वाले Poco X4 Pro 5G पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, Flipkart से सिर्फ ₹659 प्रति महीने में खरीदने का मौका
POCO X4 Pro 5G coming soon to India.#POCO #POCOX4Pro #POCOX4Pro5G pic.twitter.com/zwtiC3vNP7 Also Read - Poco X4 GT स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में हुआ स्पॉट, 8GB RAM के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
— Mukul Sharma (@stufflistings) March 2, 2022
टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि Poco Watch मॉडल नंबर M2131W1 के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुई है। BIS लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि पोको वॉच भी जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। बता दें, यह वॉच इससे पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट की जा चुकी है।
POCO Watch visits BIS.#POCO #POCOWatch pic.twitter.com/1jLliKwaqY
— Mukul Sharma (@stufflistings) March 2, 2022
Poco X4 Pro 5G के फीचर्स
Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन फीचर्स की बात करें, तो यह फोन Android 11 आधारित MIUI 13 पर काम करता है। यह 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।
फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। साथ में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।