Realme 3i vs Realme 3: Realme ने अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme X और Realme 3i भारत में लॉन्च कर दिए हैं। जहां एक ओर Realme X कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है, वहीं Realme 3i बजट सेगमेंट के अंदर आता है। Realme 3i को कंपनी ने Realme 3 की सफलता को देखते हुए लॉन्च किया है। यहां तक की Realme 3i स्पेसिफिकेशंस के मामले में Realme 3 से काफी मेल खाता है। हालांकि यदि आप भी यह सोच रहे हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन में क्या अंतर है तो हम आपको यहां यही बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं Realme 3i और Realme 3 के बीच डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक सभी अंतर। Also Read - 8GB RAM, 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे वाले Infinix Zero 5G पर धांसू ऑफर, 700 रुपये से कम खर्च करके लाएं घर
Design and Display
Realme 3i मौजूदा Realme 3 और Realme C2 का मिश्रण है। यह स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक Realme C2 जैसा लगता है और परफॉर्मेंस के मामले में यह Realme 3 से मेल खाता है। इसमे प्लास्टिक बैक दी गई है, जिसमें टेक्सचर दिया गया है। यह डिजाइन Realme 3 में शामिल स्मज (हाथ के निशान) लगने वाले बैक पैनल से अच्छा है। यह स्मार्टफोन डायमंड कट डिजाइन के साथ आता है और कंपनी ने इसे Diamond red, Diamond blue और Diamond black कलर में लॉन्च किया है। Also Read - 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, और 64MP कैमरा वाले Poco X4 Pro 5G पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, Flipkart से सिर्फ ₹659 प्रति महीने में खरीदने का मौका
Also Read - Realme GT Neo 3T अगले महीने भारत में होगा लॉन्च! 64MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
वहीं Realme 3 में भी प्लास्टिक बैक पैनल है, लेकिन इसमें डायमंड कट फिनिश शामिल नहीं है। Realme 3 में शामिल बैक पैनल में स्मज काफी आराम से लग जाते हैं। इन दोनों डिवाइस में एक जैसी डायमेंशन दी गई है और यह दोनों डिवाइस 8.3mm मोटे हैं। इन दोनों डिवाइस में 6.22-inch की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ (1520 x 720 pixels) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इन दोनों डिवाइस में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉचदी गई है।
Specifications
Realme 3i और Realme 3 में शामिल स्पेसिफिकेशंस में ज्यादा अंतर नहीं है। Realme 3i MediaTek Helio P60 SoC के साथ आती है, जो एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है और 12nm प्रोसेस से बना हुआ है। Realme 3 में थोड़ा तेज और बेहतर MediaTek Helio P70 SoC शामिल है। इन प्रोसेसर में ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए आपको Realme 3i और Realme 3 की परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। Realme 3i में 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB इंटर्नल स्टोरेज दी गई है। Realme 3 को कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया था। इनमें 3GB + 32GB, 3GB + 64GB और 4GB + 64GB वेरिएंट ऑप्शन शामिल हैं।
दोनों डिवाइस WiFi, Bluetooth, GPS और 4G LTE सपोर्ट के साथ आती है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6 पर रन करती है। यहां तक की ये दोनों स्मार्टफोन 4,230mAh बैटरी के साथ आते हैं।
Cameras
कैमरा के मामले में भी Realme 3i और Realme 3 एक जैसे हैं। दोनों डिवाइस में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर दिया गया है। यह कैमरा सेटअप Nightscape सपोर्ट के साथ आता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए Oppo का कस्टम फीचर है। सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर दिया गया है।
Pricing and Availability
Realme 3i भारत में 7,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के लिए है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है। यदि देखा जाए तो यह कीमत Realme के टॉप वेरिएंट से कम है। Realme 3 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने इसके टॉप-वेरिएंट को 10,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है।
Realme 3i मौजूदा Realme 3 से 1,000 रुपये सस्ता है। यह इस स्मार्टफोन को Realme 3 के मुकाबले ज्यादा आकर्षक डील बनाता है। Realme 3i Flipkart, Realme.com और Realme स्टोर्स के जरि 23 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Features | Realme 3 | Realme 3i |
---|---|---|
Price | 8999 | 7999 |
Chipset | MediaTek Helio P70 | MediaTek Helio P60 |
OS | Android 9 Pie | Android 9 Pie |
Display | 6.3-inch HD+, 19:9 aspect ratio-1520×720 pixels | 6.22-inch HD+ |
Internal Memory | 3GB RAM with 32GB storage | 3GB RAM + 32GB storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP | Dual – 13MP + 2MP |
Front Camera | 13MP | 13MP |
Battery | 4,320mAh | 4,230mAh |