Realme अपने अगले नंबर सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। Realme 8 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर मॉडल नंबर्स- RMX 3092 और RMX 3093 के साथ स्पॉट किए गए हैं। इस सीरीज के RMX3092 को अब Geekbench पर भी स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन ब्यूरो BIS से पहले ही अप्रूवल मिल चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये Realme 8 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल हो सकता है। Also Read - OPPO A94 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला IMDA सर्टिफिकेशन
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, फोन को 8GB RAM और MediaTek Dimensity 720 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग में प्रोसेसर की जगह MT6853V मॉडल नंबर मेंशन किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 2,874 स्कोर मिला है। जबकि, फोन को मल्टी कोर टेस्ट में 8,088 प्वाइंट्स मिले हैं। ये स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 के साथ आ सकता है। Also Read - 7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M62 हुआ स्पॉट, जानें फीचर्स
संभावित फीचर्स
चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C लिस्टिंग के मुताबिक, RMX3092 में 65W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। फोन को चीन में Realme Q और Realme V सीरीज के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। चीन से बाहर इसे Realme 8 के नाम से उतारा जा सकता है। Realme 8 सीरीज में पिछली सीरीज के मुकाबले कैमरे समेत कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Realme अगले कुछ महीनों में अपने कई बजट स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में उतार सकता है। Realme Narzo 30 सीरीज से जुड़ी कई जानकारियां पहले भी सामने आ चुकीं हैं। वहीं, Realme Q21i और Realme X7 5G सीरीज को भी भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।Realme Q21i को MediaTek Dimensity 800U के साथ BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। इसे भारत में Realme V15 रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Realme अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Koi पर भी काम कर रहा है। इसे 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है।