चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने Realme C2 यूजर्स को नई अपडेट देना शुरू कर दिया है। यह न्यू अपडेट जनवरी 2020 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच को लेकर भी आती है। इसके अलावा अपडेट में कुछ बग को भी फिक्स किया गया है। इस अपडेट से ओवऑल सिस्टम स्टेबिलिटी को सुधारने की कोशिश की गई है। Realme C2 January 2020 सिक्योरिटी अपडेट सॉफ्टवेयर बिल्ड वर्जन नंबर RMX1941EX_11.A.23 के साथ आती है। इस अपडेट का साइज 1.97GB का है। यह न्यू सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉइड 10ओएस नहीं लेकर आती है।
चेंजलॉग के मुताबिक इस अपडेट में वीडियो कॉल में आने वाले कुछ इश्यू को फिक्स किया गाय है। यह इश्यू व्हाट्सएप कॉल के दौरान सामने आ रहे थे। इस अपडेट में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में 35 सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट की गई हैं। Also Read - Realme का दावा - अब तक Realme C सीरीज के 1.2 करोड़ फोन बेचे
Realme C2 Specifications
आपको बता दें कि इस फोन में 6.1-inch की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Realme C2 में 12nm Helio P22 octa-core SoC है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। स्मार्टफोन को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला सेंसर 13-मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। Also Read - Realme X2 Pro स्मार्टफोन को नए सॉफ्टवेयर अपटेड में मिला WiFi कॉलिंग फीचर
Realme C2 स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है। फोन Color OS 6 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। Realme ने इससे पहले भारतीय मार्केट में पिछले साल Realme C1 को लॉन्च किया था और C2 इसी ब्रांड का अपग्रेडेड वर्जन है।
Features | Realme C2 |
---|---|
Price | 5999 |
Chipset | Mediatek MT6762 Helio P22 octa-core SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.1-inch HD+, 19.5:9 aspect ratio-720 x 1560 |
Internal Memory | 2GB RAM with 16GB internal storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 4,000mAh |