Realme C2 vs Redmi 7A : भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा है। कल शाओमी ने भारत में एंट्री सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Redmi 7A लॉन्च किया है। मार्केट में इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Realme C2 से होनी है। Realme India के सीईओ Madhav Sheth ने शाओमी का Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद दोनों फोन्स का कम्पेयर करते हुए Realme C2 को ”देश का रियल चॉइस” बताया है। दोनों Redmi 7A और Realme C2 स्मार्टफोन भारत में 5,999 रुपये की कीमत में मौजूद हैं।
इतना ही माधव सेठ ने दोनों फोन को कम्पेयर करते हुए ट्वीट में बताया कि Realme C2 स्मार्टफोन में पावरफुल चिपसेट लगाया है जो कि 8 Cortex-A53 को के साथ आता है जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। वहीं Redmi के फोन में Snapdragon 439 चिपसेट जिसकी स्पीड सेम है। माधवसेठ ने अपने ट्वीट में कहा कि शाओमी अपने फोन में ”दो साल पुरानी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो ऑफर कर रही है। वहीं Realme C2 में लंबी 19.5:9 आस्पेेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले दी गई है जो कि वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आती है। दोनों स्मार्टफोन में HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
"Two Years Old” display? Time to get smart and leap to realme C2. #DeshKaRealChoice pic.twitter.com/mx5C3iNYer
— Madhav X (@MadhavSheth1) July 4, 2019
इसके साथ ही एक और ट्वीट में उन्होंने Realme C2 के ड्यूल कैमरा सेटअप, जिसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13-MP और दूसरा 2MP का जिक्र करते हुए शाओमी के Redmi 7A में दिए सिंगल कैमरा सेटअप से फोन की तुलना की है। बता दें कि Redmi 7A में 13 MP का सिंगल कैमरा Sony IMX486 कैमरा सेंसर दिया गया है। माधव सेठ से एक के बाद एक स्पेसिफिकेशंस की तुलना करते हुए इस सेगमेंट में Realme C2 स्मार्टफोन को रियल कॉम्पिटिटर बताया है।
What should a real value king have? The smart shall not choose a "2 Years Old" single camera. #DeshKaRealChoice pic.twitter.com/UvNNjcZIcW
— Madhav X (@MadhavSheth1) July 4, 2019
बता दें कि, शाओमी का लेटेस्ट Redmi 7A स्मार्टफोन की सेल 11 जुलाई से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com, Flipkart और Mi Home स्टोर पर शुरू होगी। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi के इस फोन में 5.45-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो कि HD+ (720 x 1440 पिक्सल) रेज्यूलेशन के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें Qualcomm का Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है। ये स्मार्टफोन 2GB RAM के साथ 16GB और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो Redmi 7A में सिंगल कैमरा सेटअप है जो कि 12-MP Sony IMX486 कैमरा सेंसर है जिसके साथ कंपनी ने LED फ्लैश लाइट दी है। इस फोन में AI ब्यूटी, AI बैकग्राउंड ब्लर जैसे फीचर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 5-MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 4,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। ये फोन P2i कोटिंग के साथ आता है जो इसे स्लैश रेजिस्टेंस बनाता है। इसके साथ ही Redmi 7A दो साल की वारंटी के साथ आता है।
Features | Realme C2 | Xiaomi Redmi 7A |
---|---|---|
Price | 5999 | 5799 |
Chipset | Mediatek MT6762 Helio P22 octa-core SoC | Qualcomm Snapdragon 439 SoC |
OS | Android 9 Pie | Android 9 Pie |
Display | 6.1-inch HD+, 19.5:9 aspect ratio-720 x 1560 | 5.45-inch HD+, 18:9 aspect ratio |
Internal Memory | 2GB RAM with 16GB internal storage | 2GB RAM + 16GB storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP | 13MP |
Front Camera | 5MP | 5MP |
Battery | 4,000mAh | 4,000mAh |