Realme C3 स्मार्टपोन भारत में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। Realme C3 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट में लिस्टिंग के दौरान लगभग सभी स्पेफिकेशन और फीचर्स सामने आ चुकी है। ऐसे में कंपनी ने कंफर्म किया है Realme C3 स्मार्टफोन Realme UI के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि Realme ने कुछ दिनों पहले भी Android 10 पर बेस्ड कंपनी का कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI को लॉन्च किया है। Realme C3 स्मार्टफोन न सिर्फ लेटेस्ट Android 10 OS के साथ लॉन्च किया जाएगा बल्कि ब्रांड न्यू MediaTek Helio G70 SoC के साथ पेश किया जाएगा। Also Read - Nokia 5.2 स्मार्टफोन की हेंड्स-ऑन फोटोज सामने आई, बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme से होगी टक्कर
Flipkart ने हाल में ही कंफर्म किया है कि Realme C3 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 3GB RAM + 32GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग एंट्री लेवल फोन में Realme ने 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.8 पर्सेंट है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में कुल तीन कैमरा सेंसर दिए गए थे। Also Read - Nokia 6.1 Plus Nokia 4.2 Nokia 7.1 Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन पर मिल रही हैं शानदार डील्स
Realme C3 स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme C3 स्मार्टफोन के बैक में दिया प्राइमेरी कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का है। फिलहाल सेकेंडरी कैमरा सेंसर के बारे में डीटेल सामने नहीं आई है। Also Read - 50 करोड़ भारतीय के पास है स्मार्टफोन, 77 प्रतिशत करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल
Realme C3 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही Flipkart की लिस्टिंग में पहले ही कंफर्म हो चुका है कि Realme C3 स्मार्टफोन ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
Features | Realme C2 |
---|---|
Price | 5999 |
Chipset | Mediatek MT6762 Helio P22 octa-core SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.1-inch HD+, 19.5:9 aspect ratio-720 x 1560 |
Internal Memory | 2GB RAM with 16GB internal storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 4,000mAh |