Realme GT 2 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च होगी। इसके साथ Realme Narzo 50 को भी लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Realme के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने रियलमी के YouTube चैनल पर आने वाले लेटेस्ट ‘Ask me anything’ शो के जरिए दी है। माधव सेठ ने वीडियो के आखिर में Realme GT 2 Series को टीज किया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। Also Read - Realme GT 2 Explorer Master Edition फोन 12GB RAM के साथ मारेगा एंट्री, जुलाई लॉन्च से पहले गीकबेंच पर लिस्ट
वहीं, Realme Narzo 50 के बारे में कई लीक्स सामने आई है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Realme Narzo 50i और Narzo 50A के अपग्रेड मॉडल के तौर पर आएगा। Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट Google Play Console पर देखा गया है। इसके अलावा इन्हें भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इस महीने 19 फरवरी को कंपनी Realme 9 5G सीरीज को पेश करेगी। Also Read - 12GB RAM, 50MP कैमरा, 65W फास्ट चार्जिंग वाले Realme GT 2 की पहली सेल आज, मिलेगा 5 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
Realme GT 2 Series
चीन में लॉन्च हुए Realme GT 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.62 इंच का FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसे Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन भी 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। साथ ही, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। Also Read - 12GB RAM, 50MP कैमरा, 65W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT 2 भारत में लॉन्च, देखें First Look
Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें 2K Samsung E4 AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 50MP के दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। इसका एक सेंसर 150 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड एंगल को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में एक 40X माइक्रो लेंस सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इन दोनों फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
ये दोनों फोन 5,000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इस फोन में NFC और Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। साथ ही, इसमें डॉल्वी एटमस का भी सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन चार कलर ऑप्शन- Paper White, Paper Green, Steel Black और Titanium Blue में आते हैं। ये दोनों फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है।