Realme Mobile Accessories launched in India: Realme ने भारत में Realme X और Realme 3i को लॉन्च करने के साथ अलग-अलग मोबाइल ऐसेसरीज को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। Realme पहले ही स्मार्टफोन के साथ हेडफोन और मोबाइल केस भी ऑफर कर रही है। लेकिन अब कंपनी ने स्मार्टफोन चार्जर को केबल्स को भी मार्केट में पेश कर दिया है। अगर आप रियलमी या Oppo’s VOOC फास्ट चार्जिंग के शौकीन हैं तो आप रियलमी स्टोर या फ्लिपकार्ट से सेपरेट चार्जर और केबल को खरीद सकते हैं। 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग एडप्टर को 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
वहीं VOOC 3.0 20W Micro-USB cable को 299 रुपये और VOOC 3.0 20W Type-C cable को 399 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme ने इसके अलावा 10W Micro-USB cable और चार्जर की भी घोषणा की है। 10W Micro-USB cable को भारत में 199 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं चार्जिंग एडप्टर को 499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके अलावा Realme C2 के लिए ट्रांसपोर्ट सिलिकॉन केस लेकर भी आई है जिसकी कीमत 149 रुपये है। Realme X soft silicon case को 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Also Read - Realme GT Neo 3T अगले महीने भारत में होगा लॉन्च! 64MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
Also Read - Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल कल से होगी शुरू, प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80 प्रतिशत Discount
Realme 3i launch: Price in India, offers, availability
Realme 3i को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है। इसका टॉप एंड वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को Flipkart और realme.com से खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी जिसे उस दिन दोपहर 12 बजे सेल के लिए पेश किया जाएगा। बायर्स इस स्मार्टफोन को Diamond Blue, Diamond Black और Diamond Red कलर में खरीद सकते हैं। Also Read - 8GB RAM, 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी वाले Realme 9 Pro+ 5G पर धांसू ऑफर, 2 हजार के Instant Discount के साथ लाएं घर
Realme X launch: Price in India, offers, availability
Realme X को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4जीबी रैम और 128जी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8जीबी रैम और 128जी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसकी पहली सेल 24 जुलाई को है। प्री-बुक करने वाले यूजर्स के लिए इसकी पहली सेल 18 जुलाई को है। बायर्स इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू और पर्पल वाइट कलर में खरीद सकते हैं।
इसके दो और वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जो कि मास्टर एडिशन और स्पाइडर मैन एडिशन है। मास्टर एडिशन दो कलर वेरिएंट में आता है। पहले कलर वेरिएंट ओनियन है और दूसरा गार्लिक है। मास्टर एडिशन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं स्पाइडर मैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। यह दोनों एडिशन अगस्त में सेल के लिए आएंगे।
Features | Realme 3i | Realme X |
---|---|---|
Price | 7999 | 16999 |
Chipset | MediaTek Helio P60 | Qualcomm Snapdragon 710 |
OS | Android 9 Pie | Android 9 Pie with ColorOS 6 |
Display | 6.22-inch HD+ | 6.53-inch -FHD+, 19.5:9 aspect ratio |
Internal Memory | 3GB RAM + 32GB storage | 4GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP | Dual 48MP + 5MP |
Front Camera | 13MP | 16MP |
Battery | 4,230mAh | 3,765mAh |