Redmi 9 Power को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को इस साल Redmi 9 सीरीज के आखिरी स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों ही Redmi Note 9 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi 9 Power को चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। Redmi India ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस स्मार्टफोन को कमिंग सून करके टीज किया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 15 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। Also Read - Mi 11 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी, Xiaomi की हुई जबरदस्त कमाई
कंपनी ने अपने टीजर में इसे एक पावर पैक्ड डिवाइस बताया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को GooglePlay Console लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console पर इसे मॉडल नंबर M2010J19SI के नाम से लिस्ट किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आ सकता है। फोन को भारत में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Flipkart Sale 2021 offer: Realme का स्मार्ट TV खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro में होगा 120x जूम (Zoom) वाला कैमरा और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!
Redmi 9 Power संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन को 6.67 इंच के Full HD+ के साथ लॉन्च किया जाएग। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल हो सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC के साथ आ सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP के दो सेंसर्स दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 के साथ आएगा।