Xiaomi के पॉप्युलर स्मार्टफोन Redmi k20 Pro का एक औन नया वेरिएंट Summer Honey White लॉन्च हुआ है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन (Redmi K20 Pro Price in india) Carbon Black, Flame Red और Glacier Blue मॉडल्स में बिक्री के लिए उपलब्ध था। हालांकि इस वेरिएंट (Redmi K20 Pro Specifications) को भारत में पेश किया जाएगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Redmi K20 Pro का नया वेरिएंट ( How to buy online Redmi K20 Pro) अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन 1 अगस्त से बिक्री के लिए आएगा। स्मार्टफोन के कलर के अलावा इसकी बाकी स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन पुराने वाला ही है। Also Read - Flipkart Sale: 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन Moto G 5G, सिर्फ 922 रुपये की EMI पर खरीदें
Redmi K20 Pro Summer Honey White price
Redmi K20 Pro के Summer Honey White वेरिएंट को तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 2,599 है जो भारतीय रुपये में 25,900 रुपये होते हैं। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को CNY 2,799 की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 27,900 होती है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल भी है जिसकी कीमत CNY 2,999 है, जो भारतीय रुपये में 29,900 रुपये होते हैं। Also Read - Flipkart Sale: 6000mAh तक बैटरी और 6GB तक RAM, Rs 10000 से कम में मिल रहे ये 5 Best Smartphone
Redmi K20 Pro Specifications and Features
Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस (Redmi K20 Pro Specifications) की बात करें तो इसमें 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91% है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन में सातवीं जेनेरेशन का इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी वाले Realme 7i को Rs 411 EMI पर खरीदें
Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी Redmi K20 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 730 Soc के साथ लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशंस एक जैसी है। इसके साथ ही कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 8 लेयर ग्रेफाइड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ साथ गेमर्स का ख्याल रखते हुए इसमें Game Turbo 2.0 भी दिया है। जो कि गेमिंग के एक्सपीरिएंस को बेहतर करता है। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में 48MP + 8MP + 13MP का रियर कैमरा सेटअप है। वहीं साथ ही सेल्फी के लिए 20मेगापिक्सल का कैमरा है।
Features | Xiaomi Redmi K20 Pro |
---|---|
Price | 27999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 855 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 13MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 4,000mAh |