हाल में ही शाओमी के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर M2007J17G के साथ Federal Communications Commission (FCC) के डेटा बेस में स्पॉट किया गया है। कयास हैं कि यह स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 Lite के रूप में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इसके अतिरिक्त कंपनी इस फोन Redmi Note 10 के रूप में चीन में लॉन्च कर सकती है। इस साल जुलाई में XDA ने शाओमी के दो स्मार्टफोन को कोडनेम Gauguin और Gauguin Pro से स्पॉट किया था। एक टिस्प्टर के मुताबिक M2007J17C मॉडल नंबर Gauguin स्मार्टफोन का है। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Redmi Note 10 सीरीज होगी रिब्रांडेड
XDA रिपोर्ट के मुताबिक Gauguin और Gauguin Pro स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि यहीं स्मार्टफोन वैश्विक और भारतीय बाजार में 64 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। M2007J17C स्मार्टफोन का ग्लोबल एडिशन M2007J17G मॉडल नंबर के साथ लॉन्च हो सकता है। एफसीसी सर्टिफिकेशन्स के मुताबिक M2007J17G स्मार्टफोन में 4,820mAh की बैटरी, NFC और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। Also Read - Xiaomi को बड़ा झटका, अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुए Snapdragon 750G के साथ लॉन्च होगा। हाल में ही M200717C मॉडल नंबर के स्मार्टफोन को MIIT से मंजूरी मिली है। चीनी सोशल मीडिया वीबो पर शेयर जानकारी के मुताबिक Gauguin (Mi 10 Lite 5G) और Gauguin Pro स्मार्टफोन रेडमी ब्रांडिंग के साथ लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर महीने में Redmi Note 10 सीरीज के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन रेमडी नोट 10 सीरीज के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में M2007J22C मॉडल नंबर को MIIT से मंजूरी मिली है। यह मॉडल नंबर रेडमी नोट 10 के नाम से लॉन्च हो सकता है। कुछ वक्त पहले ही Redmi Note 10 स्मार्टफोन को Dimensity 820, 8 GB रैम और Android 10 OS के साथ AI benchmarks पर स्पॉट किया गया था।