Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी Note 10 सीरीज को फरवरी महीने में देश में लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर के मुताबिक यह सीरीज एग्रेसिव कीमत पर लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 10 Pro 4G वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसे सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर M2101K6G मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB, 33W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max हुआ सस्ता, 727 रुपये EMI पर खरीदने का मौका
एग्रेसिव हो सकती है कीमत
91Mobiles की रिपोर्ट के मतुाबिक Note 10 Pro और Note 10 दोनों स्मार्टफोन फरवरी महीने में भारत में आ सकते हैं। रेडमी नोट 9 सीरीज की भारतीय बाजार में परफॉर्मेंस को देखते हुए कंपनी Note 10 सीरीज को एग्रेसिव कीमत पर लॉन्च कर सकती है। रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रे और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 10 Pro 4G वेरिएंट को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Also Read - Xiaomi Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
लिस्टिंग के मुताबिक, 4G वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शन, WiFi और NFC का सपोर्ट मिलेगा। पिछले कुछ हफ्तों में इन दोनों स्मार्टफोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। हाल में ही रेडमी नोट 10 प्रो वेरिएंट को BIS सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन को US FCC वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। पहले भी एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन फरवरी या मार्च में लॉन्च हो सकता है। Also Read - Redmi Note 10 series की लॉन्च से पहले Xiaomi के ये स्मार्टफोन हुए सस्ते, मिल रहा 2 हजार रुपये तक का Discount
Redmi Note 10 सीरीज में क्या होगा खास
इस स्मार्टफोन को कंपनी तीन स्टोरेज ऑप्शन और Qualcomm Snapdragon 732G SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। अन्य लीक्स को जोड़कर देखे तो यह स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। फोन में 5050mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64-megapixel का प्राइमरी कैमरा होगा।
You Might be Interested
8999