Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro स्मार्टफोन के लिए MIUI 10.3 का स्टेबल अपडेट लॉन्च कर दिया है। कई सारे यूजर्स ने उनके स्मार्टफोन में MIUI 10.3 का ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलने की पुष्टी की है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को Android 9 Pie से साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड का अपडेट भी मिलेगा। Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro के लिए जारी किए गए MIUI 10.3 ग्लोबल अपडेट का साइज करीब 1.6GB है। MIUI Forum के मैंबर्स का हवाला देते हुए FoneArena ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Redmi Note 5 Pro के लिए MIUI 10.3.1.0.PEIMIXM और Redmi 6 Pro के लिए MIUI 10.3.2.0.PDMMIXM अलग-अलग सॉफ्टवेयर रोलआउट किए गए हैं। ये दोनों अपडेट एंड्रॉइड मई 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किए गए हैं। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
पिछले सभी Xiaomi के अपडेट की तरह ही MIUI 10.3 के अपडेट को OTA के माध्यम से यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। इसका मतलब है कि सभी यूजर्स को नया अपडेट आने वाले दिनों में मिल जाएगा। यदि आप नोटिफिकेशन को मिस कर चुके हैं तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन Settings -> About phone -> System Updates पर क्लिक कर मैन्यूअली अपडेट कर सकते हैं। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
Redmi 6 Pro : स्पेसिफिकेशंस
Redmi 6 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 SoC और 5.84-इंच FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2280 पिक्सल्स का है। इसमें 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 8.1 Oreo-बेस्ड MIUI 9.6 पर कार्य करता है। डिवाइस की स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Redmi 6 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप बैक में Redmi 6 की तरह दिया गया है। इसके साथ ही Redmi 6 pro में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मौजूद है। इतना ही नहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन के मामले में Redmi 6 pro, Redmi 6 और 6A स्मार्टफोन की तरह ही है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 6 pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB, 33W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max हुआ सस्ता, 727 रुपये EMI पर खरीदने का मौका
Redmi Note 5 Pro : स्पेसिफिकेशंस
रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99-इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक 12-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल के सेकंडरी सेंसर के साथ आता है।
इसके साथ ही यह पोर्ट्रेट मोड पर भी तस्वीरें ले सकता है। फ्रंट कैमरा के तौर पर स्मार्टफोन में एक 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लैंप फ्लैश के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा में आपको सॉफ्टवेर आधारित अल्गोरिद्म मिल रहा है, जो पोर्ट्रेट मोड को इनेबल कर देता है, इसका मतलब है कि आप फ्रंट कैमरा से भी फोटो लेते समय बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं।