शाओमी का Redmi Note लाइनअप हमेशा बेस्ट सेलिंग सीरीज रही है। रेडमी ए सीरीज के बाद कंपनी की इस सीरीज को लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि ज्यादा मांग के बावजूद भी कंपनी इन स्मार्टफोन को सिस्टम अपडेट सामान्यतः देरी से मिलता है। फिलहाल कंपनी Redmi Note 7 और Redmi Note 7S स्मार्टफोन को MIUI 12 का अपडेट प्रदान कर रही है। यह अपडेट भारतीय यूजर्स को प्रदान किया जा रहा है। शाओमी ने Redmi Note 7 सीरीज को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। इस सीरीज के हैंडसेट Android Pie आधारित MIUI 10 के साथ लॉन्च हुए थे। Also Read - MIUI 12 का अपडेट इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा, शाओमी ने बताई वजह
Redmi Note 7 सीरीज को मिल रहा अपडेट
हालांकि कंपनी ने Redmi Note 7 सीरीज के सभी स्मार्टफोन को बाद में MIUI 11 पर अपडेट कर दिया था। हालांकि कंपनी ने एंड्रॉयड 10 का अपडेट डिवाइस को इस साल जून के अंत में प्रदान करना शुरू किया, जिसे विस्तृत रूप से अगस्त में जारी किया गया था। उसी महीने में Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को चीन में MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया, जिसका बाद में सितंबर में अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया गया। वहीं अक्टूबर के अंत में MIUI 12 का अपेडट Redmi Note 7 और Redmi Note 7S स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया है। Also Read - Xiaomi भारत में Redmi Note 7 Pro यूजर्स के लिए MIUI 12 की बीटा टेस्टिंग पर कर रहा है काम
एक महीने बाद नवंबर में कंपनी ने भारत में Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को अपडेट प्रदान करना शुरू कर दिया है। चूंकि यह दोनों एक ही फोन हैं, जिसके प्राइमरी कैमरा में सिर्फ अंतर है। यह दोनों ही स्मार्टफोन एक ही सॉफ्टवेयर बिल्ड पर काम करते हैं। इसलिए दोनों स्मार्टफोन के लिए MIUI 12 का अपडेट कॉमन है, जिसका बिल्ड नंबर V12.0.1.0.QFGINXM है। Also Read - Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन पर मिलेगा Android 10 का अपडेट
फिलहाल यह अपडेट स्टेबल बिटा फॉर्म में है, जिसका मतलब है कि यह सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यदि शुरुआती स्मार्टफोन में अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है, तो इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में इस अपडेट को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।