शाओमी ने अपने दमदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो की कीमतें भारत में कम कर दी हैं। स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती, रेडमी नोट 8 के बेस वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी के एक दिन बाद ही की गई है। ये स्मार्टफोन अब कम कीमत पर मिलेगा। वहीं चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण शाओमी ने रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने Redmi Note 8 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत कम की है। यानी स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही कम कीमत पर मिलेगा। Also Read - Xiaomi ने लॉन्च किया दमदार ब्लूटूथ स्पीकर, कम कीमत में मिलेंगे आकर्षक फीचर
Redmi Note 8 Pro price (बदलाव के साथ)
शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। ये कीमत स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। कंपनी ने फोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये और 17,999 रुपये की कीमत पर ही मिलेगा। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर फोन की कीमत पर रिवाइज कर दिया है। Also Read - Redmi Power Bank आज से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi Note 8 Pro specifications
रेडमी नोट 8 प्रो डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर आता है। हालांकि इसमें मीयूआई 11 का अपडेट भी मिलता है। स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। नोट 8 प्रो मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के गर्म होने की समस्या को कम करने के लिए लिक्विड कूलिंग दी गई है। Also Read - शाओमी कर रहा है पॉप-अप कैमरा फोन पर काम, रेडमी भी कर रहा है फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तैयारी
यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन का मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अतिरिक्त 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और दो मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में मैक्रो लेंस भी दिया गया है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलता है।
Features | Redmi Note 8 Pro |
---|---|
Price | 14999 |
Chipset | Mediatek G90T SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.53-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 4,500mAh |