Redme Note 9 5G सीरीज को इस महीने की अंत में लॉन्च किया जाएगा। इसे कंपनी अगले सप्ताह अपने घरेलू बाजार में लॉन्च करने जा रही है। फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है। Redmi Note 9 5G सीरीज को स्पेशल रिटेल बॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई है। लीक्ड तस्वीरों में Redmi Note 9 Pro 5G का रिटेल बॉक्स सामने आया है। हालांकि, ग्लोबली यह स्मार्टफोन इस स्पेशल बॉक्स के साथ लॉन्च नहीं होगा। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing और Du Hua ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इसकी तस्वीर साझा की है। लॉन्च से कुछ समय पहले ही Redmi अधिकारियों द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में फोन का रिटेल बॉक्स Redmi Note 9 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के रिटेल बॉक्स से बिलकुल अलग दिखाई पड़ता है। इसमें पीले रंग के साथ-साथ कार्टून कैरेक्टर्स देखने को मिले हैं। Also Read - Amazon Republic Day sale: कम कीमत पर चाहते हैं दमदार स्मार्टफोन, इस लिस्ट में मिलेगा आपको बेस्ट ऑप्शन
संभावित फीचर्स
इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये Mi 10T Lite 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। Redmi Note 9 Pro 5G में 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें पंच-होल डिस्प्ले पैनल और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Redmi Note 9 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 750G 5G SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे घरेलू बाजार में 6GB और 8GB RAM ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,820mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। वहीं, फोन के रेग्यूलर वर्जन में 5,020mAh की बैटरी देखने को मिली है। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G के लॉन्च से पहले आई ये जानकारी, जानें क्या होगी खासियत
Redmi Note 9 Pro 5G के साथ-साथ इसका स्टैंडर्ड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। इस फोन का लुक और डिजाइन भी Redmi Note 9 Pro 5G की तरह हो सकती है।