Redmi Note 9 5G सीरीज को 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पहले से ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। Redmi Note 9 5G सीरीज का लुक और डिजाइन ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुए डिजाइन से अलग होगा। साथ ही, इसके फीचर्स भी अलग हो सकते हैं। अब जो लीक सामने आई है उसके मुताबिक, Redmi Note 9 Pro 5G को Qualcomm Snapdragon 750G SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के कई और मुख्य फीचर्स भी लीक हुए हैं। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro में होगा 120x जूम (Zoom) वाला कैमरा और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर IT Charm नाम के हैंडल से शेयर किए गए पोस्टर में Redmi Note 9 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। शेयर की गई पोस्टर के मुताबिक, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल होगा। फोन के बैक में 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,820mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकती है। फोन में USB Type C और NFC कनेक्टिविटी फीचर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। Also Read - 108MP कैमरा, MediaTek Dimensity 1200 के साथ लॉन्च होगा Realme का अगला फ्लैगशिप
Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने पहले भी हिंट दिया था कि Note 9 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने किसी निश्चित स्मार्टफोन मॉडल के नाम का जिक्र नहीं किया था। चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी शेयर किया था कि Redmi Note 9 Pro 5G के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जाएगा। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एक सुपर वाइड एंगल लेंस, एक टेलिफोटो और एक मैक्रो लेंस दिए जा सकते हैं। Also Read - OPPO Find X3 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सामने आए फीचर्स
कंपनी ने अपने आधिकारिक Weibo हैंडल से फोन के लॉन्च डेट को टीज किया है। फोन 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम के 5:30 बजे होगा।