Redmi Note 9 Pro Max sale 12th May india via amazon: Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की पहली सेल भारत में 12 मई 2020 को आयोजित होगी। इस फोन को भारत में Redmi Note 9 Pro के साथ मार्च में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस दौरान Redmi Note 9 Pro की सेल तो हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण Redmi Note 9 Pro Max की सेल शुरू नहीं हुई थी। अब शाओमी ने Redmi Note 9 Pro Max की सेल की घोषणा कर दी है। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - शाओमी के दो 'रहस्यमयी' स्मार्टफोन हुए लिस्ट, क्या रेडमी नोट 10 सीरीज का होंगे हिस्सा
Redmi Note 9 Pro Max Price in India and sale date
Redmi Note 9 Pro Max को अमेजन, Mi.com से खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 12 मई 2020 से शुरू होगी। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 9 pro max स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम 64 GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। इसका 6GB रैम 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। इसका तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आते हैं जिनकी कीमत 19,999 रुपये है। Also Read - Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: रेडमी नोट 9 प्रो से सस्ते में खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max: Specifications
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.67-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में ट्रिपल क्रॉनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।इस स्मार्टफोन में डॉट डिस्प्ले (पंच होल) और ऑरा डिजाइन बैक दिया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन इंटरस्टॉलर ब्लैक, ग्लैशियर व्हाइट और ऑरा ब्लू में लॉन्च किया गया है।
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। फोन में 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मुख्य कैमरा लेंस 64 मेगापिक्सल का है।
कैमरा सेटअप के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 64 MP के साथ 8-MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर 5-MP मैक्रो कैमरा सेंसर और 2-MP का डेप्थ सेंसर और 32-MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है। इसमें 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का सपोर्ट मिलता है। फोन में 2+1 सिम ट्रे दिया गया है, जिसमें दो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।