Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने हाल में ही अपने पावर बैंक की रेंज लॉन्च की है। Redmi ने भारत में पावर बैंक दो वेरिएंट – 10,000mAh और 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी में लॉन्च किया है। पावर बैंक दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनकी बिक्री आज से शुरू होगी। बता दें कि रेडमी के पोर्टेबल पावर बैंक भारत में 10,000mah बैटरी और 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे कम कीमत में आते हैं। रेडमी का 10,000mAh वाला पावर बैंक 10W चार्ज सपोर्ट करता है। वहीं 20,000mAh वाला पावर बैंक 18W पावर बैंक को सपोर्ट करता है। Redmi पावर बैंक का 10,000mAh वाला वेरिएंट 799 रुपये और 20,000mAh वाला वेरिएंट 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Also Read - Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट
Where can you buy the Redmi power bank?
Redmi के पावर बैंक को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इन पावर बैंक को Mi.com और Mi Home स्टोर से खरीद सकते हैं। रेडमी पावर बैंक की ऑनलाइन सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Also Read - Asus 6Z, Asus 5Z, Asus Max M2 जैसे कई स्मार्टफोन पर मिल रही है शानदार डील, जानें ऑफर
Also Read - OnePlus 7T Pro, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7 स्मार्टफोन को मिला Jio VoWiFi सपोर्ट
Redmi के 10,000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक शाओमी के Mi पावर बैंक से सस्ता है। इसके साथ ही Redmi के 10,000mAh पावर बैंक के मुकाबले Realme Power Bank की कीमत 1,299 रुपये है। Redmi Power Bank में एंटी स्लिप एज ग्रिप डिजाइन के साथ पेश किया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी का दावा है कि ये डिजाइन न सिर्फ स्टायलिश है बल्कि यह अब तक का सबसे पतला दिखने वाला पावर बैंक है।
Redmi Power Bank की सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें दिया ड्यूल इनपुट है। इस पावर बैंक को microUSB और USB Type-C केबल से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इस पावर बैंक में ड्यूल USB आउटपुट भी दिया गया है। रेडमी का 10,000mAh पावर बैंक 10W फास्ट चार्ज और 20,000mAh पावर बैंक 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।