Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने हाल में ही अपने पावर बैंक की रेंज को भारत में लॉन्च किया था, जो अब ओपन सेल में अवेलेबल हो गए हैं। अब इन पावरबैंक को खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में पावर बैंक दो वेरिएंट – 10,000mAh और 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च किए थे। इन पावर बैंक को दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
रेडमी का 10,000mAh वाला पावर बैंक 10W चार्ज सपोर्ट करता है। वहीं 20,000mAh वाला पावर बैंक 18W पावर बैंक को सपोर्ट करता है। Redmi पावर बैंक का 10,000mAh वाला वेरिएंट 799 रुपये और 20,000mAh वाला वेरिएंट 1,499 रुपये में mi.com से खरीदा जा सकता है। Also Read - Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो पावर बैंक, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi के पावर बैंक को अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इन पावर बैंक को Mi Home स्टोर से भी खरीद सकते हैं। Redmi के 10,000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक शाओमी के Mi पावर बैंक से सस्ता है। इसके साथ ही Redmi के 10,000mAh पावर बैंक के मुकाबले Realme Power Bank की कीमत 1,299 रुपये है। Redmi Power Bank में एंटी स्लिप एज ग्रिप डिजाइन के साथ पेश किया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी का दावा है कि ये डिजाइन न सिर्फ स्टायलिश है बल्कि यह अब तक का सबसे पतला दिखने वाला पावर बैंक है। Also Read - Syska ने लॉन्च किया 5,000mAh कैपेसिटी वाला पावर बैंक
Redmi Power Bank की सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें दिया ड्यूल इनपुट है। इस पावर बैंक को microUSB और USB Type-C केबल से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इस पावर बैंक में ड्यूल USB आउटपुट भी दिया गया है। रेडमी का 10,000mAh पावर बैंक 10W फास्ट चार्ज और 20,000mAh पावर बैंक 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी स्मार्टफोन से अलग दूसरे नए सेगमेंट में भी अपना फोकस बढ़ा रही है। कंपनी इसके जरिए स्मार्टफोन पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। Also Read - Best Power Bank of 2019: इस साल भारत में लॉन्च हुए ये 10 बेस्ट पावर बैंक