Redmi Band launched today: रेडमी (Redmi) अब शाओमी (Xiaomi) का सेपरेट और पॉप्युलर ब्रांड है। आज यानी 3 अप्रैल 2020 को रेडमी ब्रांड के तहत पहला वियरेबल डिवाइल लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद दी है। हालांकि कंपनी इस प्रॉडक्ट (Redmi Band Price) को किस नाम से पेश करेगी, इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Also Read - Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: रेडमी नोट 9 प्रो से सस्ते में खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
Also Read - Redmi Note 9: इस तारीख को लॉन्च होंगे नए रेडमी स्मार्टफोन, मिलेंगे चार रियर कैमरे और दमदार फीचर
रेडमी ने वीबो पर जो पोस्ट किया है उसमे रेड कलर स्ट्रैप देखा जा सकता है, जो साफ तौर पर एक वियरेबल को दिखाता है। हालांकि इस बैंड का स्क्रीन साइज कितना होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वीबो पोस्ट में एक शख्स रेड बैंड पहना दिखाई दे रहा है, जिस पर रेडमी लिखा हुआ है।
ऐसी रिपोर्ट हैं कि कंपनी स्मार्ट वियरेबल को रेडमी बैंड (Redmi Band) के नाम से पेश कर सकती है। इससे पहले खबरें यह भी थी कि शाओमी अपने नेक्सट जनरेशन Mi Band पर भी काम कर रही है। कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि आज Mi Band 5 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि रेडमी बैंड को भारत में पेश किया जाएगा या नहीं। रेडमी के अपकमिंग बैंड को नॉर्मल फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिसमें एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले, वाटर रेसिस्टेंट और ट्रैकिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें म्यूजिक और वीडियो कंट्रोल का ऑप्शन भी मिल सकता है।
रेडमी ने जो वीबो पर पोस्ट किया है उसके मुताबिक कंपनी का इवेंट चीन के घरेलू समय 2PM पर होगा। भारतीय समयअनुसार यह समय 11:30AM होता है। इससे पहले Xiaomi Mi Band 5 के बारे में भी ऑनलाइन लीक्स देखने को मिले थे, जिसके मुताबिक इसमें 1.2इंच कलर एमोलेड डिस्प्ले NFC सपोर्ट के साथ दे सकती है। भारत में भी इस डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, क्योकि शाओमी के लिए भारत महत्वपूर्म मार्केटों में से एक है।