Xiaomi ने चीन में Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro और RedmiBook 14 के साथ Redmi TV को भी लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 70-inch 4K HDRRedmi TV display के साथ पेश किया गया है। Tv के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें ultra-thin bezels हैं। चीन में Redmi TV को RMB 3,799 की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 38,000 रुपये के आसपास होती है। हालांकि इस Redmi TV को भारत में लॉन्च किया जाएगा, या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि शाओमी के लिए भारत बड़ा मार्केट है इसलिए ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस टीवी को भारत में जल्द लॉन्च करेगी। यह एक स्मार्ट टीवी है जो 4K HDR, DTS HD और Dolby Audio के साथ आती है। इसमें 70इंच की स्क्रीन है। Also Read - Flipkart पर फ्री में मिल रहे Samsung, Realme और Xiaomi स्मार्टफोन, डिटेल में जानें ऑफर
कनेक्टिविटी के लिए टीवी में HDMI ports, two USB ports, a quad-core Amlogic SoC, और dual-band WiFi जैसे फीचर्स हैं। टीवी पैचवॉल के साथ आता है। इस टीवी को 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। टीवी ब्लूटुथ वॉयस रिमोट कंट्रोल और फोन स्कैन कोड के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने टीवी के साथ Redmi Note 8 को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 999 RMB (करीब 10,000 रुपये) है। वहीं, इसके मिड वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत 1,199 RMB (करीब 12,000 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 6GB
Also Read - Xiaomi Redmi K40 series आज होगी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल
Redmi Note 8 Pro को भी कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 1399 RMB (करीब 14,000 रुपये) है। वहीं मिड वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1,599 RMB (करीब 16,000 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB
इसके अलावा RedmiBook 14 को स्पेस ग्रे और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को चीन में RMB 3,999 (लगभग 40,000 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 6 सितंबर को चीन के समय अनुसार सुबह 10 बजे सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसका बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB SSD के साथ आता है और इसमें intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है।
You Might be Interested
11499