Xiaomi की Mi TV लाइन-अप भारत में पहले से ही काफी पॉप्युलर है। अब कंपनी का सब-ब्रांड Redmi भी अपना पहला Smart TV लॉन्च कर इस सेगमेंट में अपना कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने Redmi TV के लॉन्च की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए दी है। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
Redmi TV launch details
कंपनी द्वारा Weibo पर किए लॉन्च टीज के मुताबिक, Redmi TV चीन में 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह टीवी 70- इंच स्क्रीन साइज के साथ आएगा। Xiaomi की Mi TV लाइन-अप में शामिल Smart TV की तरह रेडमी के इस अपकमिंग टीवी भी Patchwall UI के साथ आएगा। इसके अलावा यह टीवी 4K HDR सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक, इस टीवी में Dolby sound support भी शामिल होगा और कंपनी इसके साथ Bluetooth Voice Remote देगी। Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?
Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
बता दें रेडमी टीवी (मॉडल नंबर L70M5) हाल ही में चीनी में 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। टीजर और मॉडल नंबर को देखा जाए तो सर्टिफिकेशन वाल मॉडल और टीज किया गया टीवी एक ही है। Redmi की पेरेंट कंपनी Xiaomi फिलहाल 75-इंच स्क्रीन साइज वाला Mi TV मॉडल केवल चीन में बेचती है, जिसकी कीमत CNY 5,199 (लगभग 52,000 रुपये) है। इससे थोड़ी छोटी डिस्प्ले के साथ आने वाला Redmi TV मौजूदा 75-Inches Mi TV से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले महीने Redmi sub-brand के नए हैड Wu Leibing ने इस अपकमिंग Redmi TV के बारे में हिंट दिया था। कंपनी अपनी स्मार्टफोन लाइन-अप के साथ सभी मार्केट में काफी अच्छा प्रर्दशन कर रही है। अभी तक कंपनी की लाइन-अप में स्मार्टफोन, लैपटॉप और एसेसरीज शामिल है।
इससे अलग कंपनी का नया अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 8 भी आजकल काफी चर्चा में बना हुआ है। स्मार्टफोन हाल में TENAA लिस्टिंग में स्पॉट हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले एक स्मार्टफोन की लाइव इमेज भी सामने आई है, जिसे Redmi 8 या Redmi 8A बाताया जा रहा है। तस्वीर में देखने से पता चलता है कि स्मार्टफोन एज-टू-एज स्क्रीन के साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आ सकता है। फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिला है। वहीं Redmi Logo फिंगरप्रिंट सेंसर के नीचे दिया गया है।