Redmi Watch 2 Lite को Redmi Note 11 Pro सीरीज के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच यूं तो ग्लोबल मार्केट में पिछले साल अक्टूबर में पेश हुई थी। वहीं, अब इसे भारत में भी लाया जा चुका है। इसमें 1.55 इंच का HD डायल दिया गया है। साथ ही इसकी बैटरी भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। Also Read - Redmi 11 5G फोन 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
Redmi Watch 2 Lite price in India, sale date
Redmi Watch 2 Lite की कीमत भारत में 4,999 रुपये है। इसमें तीन कलर ऑप्शन खरीदने के लिए मिलेंगे। ये कलर हैं- Ivory, Black और Blue। रेडमी वॉच 2 लाइट की सेल भारत में 15 मार्च से शुरू होगी। इसे आप Mi.com, Amazon, Reliance Digital, ऑफलाइन स्टोर और Mi रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। Also Read - 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा, 6GB RAM, 128GB तक स्टोरेज वाले Redmi 9 Activ को Amazon से सिर्फ ₹447 EMI पर खरीदने का मौका
Redmi Watch 2 Lite Specifications
Redmi Watch 2 Lite में 1.55 इंच का (320 x 360 पिक्सल) TFT LCD HD वर्गाकार डायल मिलता है। वॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है, जिसके साथ आपको कई कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस और वर्कआउट मोड मिलते हैं। इसमें 17 प्रोफेशनल मोड्स भी शामिल हैं। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB तक RAM और 5000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10S को Flipkart से सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा तगड़ा Discount
रेडमी वॉच 2 लाइट 5 ATM वॉटर रसिस्टेंट है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें SpO2, 24 घंटे तक की हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रेथ एक्सरसाइज़ और मैनस्ट्रुअल साइकिल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
स्मार्टवॉच में 262mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक की लाइफ देती है। लेकिन ज्यादा यूसेज में इसका इस्तेमाल 5 दिन तक किया जा सकता है। वहीं, GPS mode डिवाइस को केवल 14 घंटे तक की यूसेज देता है।
यह वॉच Android में Android 6.0 व इससे नए वर्ज़न और iOS में iOS 10.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न के साथ पेयर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमे ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है।
सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जीपीएस शामिल हैं। यह वॉच 5 ATM वॉटर रसिस्टेंट के साथ आती है। वॉच का डायमेंशन 41.2×35.3×10.7mm और भार 35 ग्राम है।