Samsung (सैमसंग) ने अपने दो न्यू Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। ये दो डिवाइस Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s हैं। Samsung Galaxy A12 इससे पहले लॉन्च हुए Galaxy A11 का अपग्रेडिड वर्जन है। वहीं Samsung Galaxy A02s इससे पहले लॉन्च हुए Galaxy A01 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। सैमसंग द्वारा पेश किए दोनों फोन में 6.5 इंच स्क्रीन और 5,000 mAh बैटरी है। हालांकि कंपनी ने इन 2 स्मार्टफोन की घोषणा की है। ये दोनों डिवाइस 2021 से पहले सेल पर नहीं आएंगे। हम आपको यहां इन दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, प्राइस और अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Samsung के दो धाकड़ स्मार्टफोन ऑफिशियल साइट पर हुए लिस्ट, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy A12, Galaxy A02s Price and Sale Availability
Samsung Galaxy A12 को 3 स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। इसके 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 है।भारतीय रुपये में यह कीमक 15,700 रुपये होते हैं। वहीं इसके 128जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 199 है, जो भारतीय रुपये में 17,500 होते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy A02s के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 है। भारतीय रुपये में यह कीमत 13,200 रुपये होती है। इन डिवाइस को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। Also Read - Amazon Sale कुछ घंटों में होगा खत्म, सस्ते में स्मार्टफोन, लैपटॉप खरीदने का आखिरी मौका
Samsung Galaxy A12 Features, specifications
Samsung Galaxy A12 में 6.5-inch HD+ TFT डिस्प्ले है, जिसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720 x 1500 पिक्सल्स का है। फोन में इंफीनिटी V डिस्प्ले के साथ छोटा वॉटरड्रॉप नॉच है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। कंपनी ने फोन में 2.3GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G जल्द होगा लॉन्च, मिला Bluetooth सर्टिफिकेशन
Samsung Galaxy A12 में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 48MP, 5MP का अल्ट्रा वाइड, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फोन में 5,000 mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटुथ 5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर है।
Samsung Galaxy A02s specifications
Samsung Galaxy A02s में 6.5 इंच HD+ TFT डिस्प्ले है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.8GHz है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13MP का मेन कैमरा है। इसके अलावा 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन में 5,000 mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग USB Type-C पोर्ट है। इन सभी फोन को भारतीय मार्केट में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।