दक्षिण कोरियाई निर्माता कंपनी Samsung अपने अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स को अगले साल दुनियाभर में लॉन्च करने वाली है। कंपनी अब अपने इन स्मार्टफोन्स को चीन या दक्षिण कोरिया में ही नहीं बल्कि भारत एवं यूरोपीय बाजार में भी पेश करेगी। इस साल कंपनी ने Samsung Galaxy A51 5G को कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने अपने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Galaxy A42 5G को लॉन्च किया है। अब, जल्द ही कंपनी अपने एक और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Galaxy A325G को लॉन्च करने वाली है। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale: 15 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं ये 5 दमदार स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A32 5G के बारे में पहली बार जानकारी जुलाई 2020 में सामने आई थी। जहां इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए थे। अब इस स्मार्टफोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है। फोन के कवर केस का रेंडर डिजाइन सामने आया है। इस कवर केस के सामने आने के बाद फोन के डिजाइन के बारे में जानकारी सामने आई है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Galaxy A32 5G में वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा और ड्यूल LED फ्लैश लाइट देखने को मिल सकता है। इसमें कैमरे और फ्लैश के लिए सेपरेट होल डिजाइन देखा जा सकता है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि Galaxy A32 5G में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। कवर केस डिजाइन में फोन के किसी फीचर्स के बारे में पता नहीं चली है। Also Read - OPPO A94 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला IMDA सर्टिफिकेशन
पिछले दिनों सामने आए संभावित फीचर्स की बात करें तो फोन को Infinity-U डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें ड्यू ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया जा सकता है। फोन के कवर केस डिजाइन से ये पता चला है कि फोन में साइड माउंडेट फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। फोन में पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इम्बेड किया गया है। ये स्मार्टफोन UBS Type C, 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आ सकता है।
Galaxy A32 5G के बैक में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक वाइड एंगल और एक डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फोन Android 11 पर आधारित OneUI 3.0 का इस्तेमाल किया जा सकता है।