Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन को 4G वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। कंपनी का ये स्मार्टफोन क्वॉलकॉम प्रोसेसर Snapdragon 720G के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का फोन मॉल नंबर SM-A525F के साथ स्पॉट हुआ है। इसे Galaxy A52 4G बताया जा रहा है जो Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। कंपनी इस डिवाइस का 5G वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इसे Snapdragon 750 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक मॉडल नंबर SM-A525F Samsung Galaxy A52 4G फोन ‘atoll’ प्रोसेसर के साथ आएगा। इस डिवाइस को Snapdragon 720G के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Galaxy A52 5G फोन Geekbench पर हाल में स्पॉट हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक इसे Snapdragon 750G SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale 2021: धमाकेदार ऑफर, Samsung Galaxy S20+ पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Also Read - Samsung Galaxy M02s की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स की डीटेल
Samsung Galaxy A52 4G लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 8GB रैम और Android 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 554 और मल्टी कोर स्कोर में 1,689 का स्कोर मिला है। वहीं इससे पहले Galaxy A52 5G को सिंगल कोर में 298 और मल्टी कोर में 1,001 का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले GalaxyClub से स्पॉट किया था। Also Read - Samsung Galaxy A32 और Galaxy A12 जल्द होंगे लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A52 5G संभावित फीचर्स
इस मिड रेंज स्मार्टफोन को Galaxy A51 के इंप्रूव्ड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस साल भारत में Galaxy A51 को A50s के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया था। पिछले दिनों सामने आए रेंडर्स पर नजर डालें तो फोन में Infinity-O डिस्प्ले पैनल देखने को मिलेगा। साथ ही, इसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन को AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक में Note 20 सीरीज की तरह ही कैमरा बंप देखने को मिलेगा।