Samsung Galaxy A52 5G पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। इस मिड रेंज 5G स्मार्टफोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के नए रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन के एक और कलर वेरिएंट को देखा गया है। Galaxy A52 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट Geekbench, Wi-Fi Alliance, Bluetooth और 3C पर लिस्ट किया जा चुका है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसे सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी स्पॉट किया गया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। Also Read - इंतजार खत्म! 200MP कैमरे वाला Motorola Frontier फोन जुलाई में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
इस स्मार्टफोन के नए रेंडर को टिप्सटर Evan Blass ने पोस्ट किया है। नए रेंडर में इसके चार नए कलर ऑप्शन को देखा गया है। यह स्मार्टफोन Awesome Black, Awesome Violet, Awesome Blue और Awesome White कलर में आ सकता है। इस स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A51 की तरह ही है। फोन के कैमरे डिजाइन में थोड़ा-बहुत बदलाव देखा जा सकता है। Also Read - How to format your phone: अपने स्मार्टफोन को बनाएं बिल्कुल नया, इस तरह चुटकियों में करें रीसेट
Samsung Galaxy A52 5G की कीमत के बारे में फिलहाल कोई लीक सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन की कीमत भी Motorola, OPPO, Vivo के 5G स्मार्टफोन के हाल ही में लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन के बराबर हो सकती है। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - मुश्किल में Apple और Samsung! बिना चार्जर फोन शिप करने पर लग सकता है जुर्माना
संभावित फीचर्स
इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह 6.46 इंच के SuperAMOLED FHD+ डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला Infinity-O डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 750 SoC के साथ आ सकता है। फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने की संभावना है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy A52 में 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए जा सकते हैं। फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन की कीमत US$499 (लगभग 36,700 रुपये) हो सकती है।