Samsung जल्द ही भारतीय बााजर में अपने एक और सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस साल लॉन्च हुए कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy M01 में अपग्रेड देखने को मिलेगा। Samsung Galaxy M02 को पिछले कुछ दिनों में कई सर्टिफिकेशन साइट्स और सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया जा चुका है। इसे हाल ही में Samsung India वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। जिससे ये साफ हो जाता है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। Also Read - Motorola Edge S की प्री-बुकिंग शुरू, इन जबरदस्त फीचर्स के साथ 26 जनवरी को होगा लॉन्च
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Geekbench लिस्टिंग पर नजर डालें तो फोन को 2GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Qualcomm का ऑक्टाकोर एंट्री लेवल प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि, प्रोसेसर के नाम के बारे में जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन को Bluetooth और WiFi अलायंस साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। फोन ड्यूल 4G सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आ सकता है। Samsung Galaxy M02 के बारे में इसके अलावा अन्य कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Also Read - Signal में भी जुड़ा WhatsApp वाला कस्टम वॉलपेपर फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
इस साल लॉन्च हुए Galaxy M01 के फीचर्स की बात करें तो ये Qualcomm Snapdragon 439 SoC के साथ आता है। फोन में 5.71 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। फोन को भारत में 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन 3GB RAM + 32GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का जबकि सेकेंडरी सेंसर 2MP का है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
Features | Samsung Galaxy M01 |
---|---|
Price | 8999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 439 SoC |
OS | One UI 2.0 on top of Android 10 |
Display | 5.71 inches-720×1560 pixels |
Internal Memory | 3GB RAM + 32GB |
Rear Camera | 13-megapixel primary sensor with an f/2.2 lens and a 2-megapixel secondary sensor with an f/2.4 lens |
Front Camera | 5-megapixel |
Battery | 4000mah |
You Might be Interested
8999