Samsung Galaxy M31 Android 11 update: Samsung Galaxy M31 को Android 11 पर आधारित One UI 3.0 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह सैमसंग के मिड रेंज का पहला स्मार्टफोन है जिसे Android 11 का अपडेट मिला है। सैमसंग ने Galaxy M31 स्मार्टफोन को पिछले साल फरवरी महीने में लॉन्च किया था। सैमसंग का यह फोन Android 10 के साथ लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे One UI 3.0 बीटा का अपडेट दिया गया है। इस अपडेट में फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ One UI 3.0 के सभी फीचर भी मिले हैं। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G, Galaxy A72 फिर से दिखे सपोर्ट पेज पर, इन दमदार फीचर्स के साथ जल्द होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy M31 Android 11 update
Samsung Galaxy M31 को मिले इस अपडेट को लेकर सैमसंग यूजर्स ने कंपनी के फोरम पेज पर इंफॉर्मेशन शेयर की है। कंपनी जल्द ही Galaxy M31 के सभी यूजर्स को अपडेट का नोटिफिकेशन शेयर करेगी। सैमसंग यूजर्स को मिला अपडेट का वर्जन M315FXXU2BUAC, M315FODM2BUAC, और M315FDDU2BUAA जो कि जनवरी 2021 Android सिरक्योरिटी पैच के साथ आता है। Also Read - Xiaomi Redmi Note 10 Pro नहीं खरीदना चाहते, तो ये हैं Top 5 Smartphone
Samsung Galaxy M31 को मिले Android 11 अपडेट के साथ स्मार्टफोन में नए आइकन, बैटर कॉल कस्टमाइजेशन, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में कन्वर्जेशन सेक्शन, मैसेज में ट्रैश फोल्डर, जिसमें 30 दिनों तक डीलीट मैसेज स्टोर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अपडेट में दावा किया गया है कि ऑटो फोकस को इंप्रूव किया गया है। इसके साथ ही गैलरी ऐप में सर्च फीचर एड किया गया है। इसके साथ ही Android 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट में सेटिंग मैन्यू को सिंपल लुक दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी सैमसंग की-बोर्ड में भी कई बदलाव किए हैं। Also Read - Samsung Galaxy A72 4G हुआ Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए कई फीचर
इसके साथ ही अपडेट में Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन में कुछ प्रोडक्टविटी, मीडिया और डिवाइस कंट्रोल को भी इंप्रूव किए गए हैं। सैमसंग यूजर्स ने कॉम्यूनिटी फोरम में One UI 3.0 अपडेट के चेंजलॉग भी शेयर किया है।
कैसे करें Galaxy M31 स्मार्टफोन को अपडेट
Galaxy M31 स्मार्टफोन को मिले Android 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट का साइज 407.62MB है। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आपको Settings > Software update पर मैन्यूअली चैक करना होगा। अगर आपको यहां अपडेट दिखाई देता है तो इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
Samsung ने पिछले साल दिसंबर 2020 में Galaxy Fold, Galaxy S10 सीरीज, Galaxy Z Flip, Galaxy Note 10 सीरीज, Galaxy S20 FE 5G, और दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए Android 11 का अपडेज जारी करने का ऐलान किया था।