Samsung Galaxy M सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy M51 के बारे में पिछले कुछ दिनों से जानकारियां सामने आ रही हैं। 7,000mAh बैटरी के साथ आने वाले इस पहले स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। Samsung Galaxy M51 को कंपनी 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है। Also Read - Samsung Galaxy A32 की कीमत हुई लीक, मिलेगा 64MP का कैमरा और दमदार बैटरी
कंपनी ने अभी हाल ही में अपने Galaxy M31s को भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को भी यहां काफी पसंद किया जा रहा है। Samsung का अगला मिड रेंज का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy M51 को सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये Qualcomm Snapdragon 730G ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है। मेक इन इंडिया के तहत बने इस स्मार्टफोन को इस सीरीज का सबसे दमदार स्मार्टफोन बताया जा रहा है। Also Read - World’s most popular Android phone 2020: ये दुनिया का सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन
दमदार बैटरी
कंपनी पिछले साल से ही अपने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को दमदार बैटरी के साथ लॉन्च कर रही है। Galaxy M सीरीज में ही M30s को सबसे पहले 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस सीरीज के Galaxy M31, Galaxy M21 और Galaxy M31s को भी इसी दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी अपने अगले डिवाइस को 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश कर सकती है। Also Read - Samsung Galaxy F62 Open Sale: 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले Smartphone पर Flipkart में मिल रहा 2500 का Discount
संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy M51 के अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो ये क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही, ये 25W की फास्ट चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy M51 के बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन में 64MP के प्राइमरी सेंसर के अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का टेलिफोटो और 5MP का ही मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है।
Features | Samsung Galaxy M31s |
---|---|
Price | 20499 |
Chipset | Samsung Exynos 9 Octa 9611 |
OS | Android 10 customed with Samsung One UI |
Display | 16.40cm (6.5″)-1080 x 2400 (FHD+) |
Internal Memory | 6GB +128GB |
Rear Camera | 64.0 MP + 12.0 MP + 5.0 MP + 5.0 MP |
Front Camera | 32.0 MP |
Battery | 6000mah |