Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को थाईलैंड की अथॉरिटी National Broadcasting Telecommunications Commission (NBTC) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। चूंकि इस स्मार्टफोन को पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द इसे लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन विभिन्न बाजारों में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। NBTC सर्टिफिकेशन में स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-M625F/DS दिया गया है, जो Galaxy M62 से रिलेटेड है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी सर्टिफिकेशन साइट पर नहीं मिली है। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
इससे पहले SM-M625F/DS मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। इसके अतिरिक्त हैंडसेट को Wi-Fi Alliance से भी मंजूरी मिल चुकी है। इस सर्टिफिकेशन के मुताबिक Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन Bluetooth 5.0, dual-band Wi-Fi और Android 11 OS के साथ आएगा। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M62 के अलावा आ सकता है Galaxy F62
इसके अतिरिक्त सैमसंग Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है या इसके स्पेसिफिकेशन्स गैलेक्सी एम 62 जैसे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो SM-E625F/DS मॉडल नंबर, जो Galaxy F62 स्मार्टफोन से संबंधित है और SM-M625F मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसकी कुछ अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं। Also Read - Samsung Galaxy M12 जल्द होगा भारत में लॉन्च, कम दाम में मिलेगी 6000mAh की बैटरी
स्मार्टफोन 4GLTE, NFC सपोर्ट और 7000mAh की बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। Galaxy F62 में Exynos 9825 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 6GB RAM के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। डिवाइस में 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं Galaxy F62 को भी BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है।
इस स्मार्टफोन में हमें AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। यह फोन स्कॉयर सेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक और USB–C पोर्ट दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन के अतिरिक्त सैमसंग Galaxy F12, Galaxy A72 और Galaxy A52 भी लॉन्च कर सकती है।