Samsung Galaxy S20 FE (Fan Edition) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। अब कंपनी अगस्त में लॉन्च हुए Galaxy Note 20 सीरीज के Fan Edition वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। Samsung Galaxy Note 20 FE को लॉन्च से पहले कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां, फोन के डिजाइन और रेंडर्स सामने आए हैं। Galaxy Note 20 FE का लुक और डिजाइन काफी हद तक Galaxy S20 FE की तरह ही दिया गया है। हालांकि, Note सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही इसके साथ S-Pen देखा जा सकता है। Also Read - Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Brazil की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S20 FE के साथ-साथ Galaxy Note 20 FE को भी मेंशन किया गया है। फोन के नाइट मोड फीचर के बारे में जानकारी के साथ इस स्मार्टफोन का नाम भी मेंशन किया गया है। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे वहां से हटा लिया है। Samsung की तरफ से फिलहाल Galaxy Note 20 FE के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। Also Read - Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां
संभावित डिजाइन
अक्टूबर में लॉन्च हुए Galaxy S20 FE के लॉन्च से पहले भी इसके कई लीक्स सामने आए थे। Samsung Galaxy Note 20 FE में भी Galaxy S20 FE की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। साथ ही, यह स्मार्टफोन भी Exynos 990 SoC के साथ आ सकता है। फोन का फ्रंट और बैक पैनल डिजाइन Galaxy S20 FE की तरह ही दिया जा सकता है। इसके बैक में भी LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में भी सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। Also Read - Samsung बंद कर रहा ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स? जानें क्या है वजह
Note 20 सीरीज की तरह ही इसमें भी इनोवेटिव S-Pen दिया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को बिलकुल आइडेंटिकल डिजाइन के साथ पेश किया था। ऐसे में कंपनी Galaxy Note 20 FE को भी Galaxy S20 FE की तरह ही आइडेंटिकल डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है।