Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro अगले महीने लॉन्च हो सकती है। इसे अगस्त में आयोजित होने वाली Galaxy Unpacked Event में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इन दोनों स्मार्टवॉच को थाइलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में वॉच का मॉडल नंबर और कुछ फीचर्स सामने आए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों वॉच का रेंडर सामने आया था, जिसमें इसके डिजाइन की झलक मिली थी। नई गैलेक्सी वॉच सीरीज में पिछली सीरीज के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Samsung Galaxy A23 5G में मिलेगी 25W फास्ट चार्जिंग स्पीड, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा
Galaxy Watch 5 सीरीज की NBTC लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच सीरीज LTE यानी सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आएगी। गैलेक्सी वॉच 5 के बेस मॉडल दो डायल साइज 40mm और 44mm में आएगी। वहीं, इसका प्रो मॉडल 45mm डायल साइज में आएगा। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB RAM और Samsung Galaxy M53 5G पर मिल रहा शानदार Discount, Amazon Sale पर मिलेगा बेस्ट Offer
Samsung Galaxy Watch5, Galaxy Watch5 Pro visit NBTC.#Samsung #SamsungGalaxyWatch5 #SamsungGalaxyWatch5Pro pic.twitter.com/pK0q6brHzb Also Read - Samsung Galaxy Flip 4 का ऐसा होगा डिजाइन, लॉन्च से पहले लीक हुई फोटो
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 18, 2022
मिलेंगे ये फीचर्स
पिछले दिनों सामने आई लीक के मुताबिक, यह वॉच सीरीज तीन कलर ऑप्शन Phantom Black, Silver, Pink Gold, और Sapphire colour में मिल सकती है।
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपनी ऑपकमिंग वॉच सीरीज में फिज़िकल बेजल की जगह डिजिटल बेजल का यूज कर सकती है। साथ ही, इनमें प्रीमियम मटीरियल जैसे sapphire glass और titanium का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच सीरीज One UI Watch 4.5 पर रन करेगी। लीक हुई डिजाइन के मुताबिक, Galaxy Watch 5 के दोनों मॉडल में दो फिज़िकल बटन दिए जाएंगे।
इस स्मार्टवॉच सीरीज में मिलने वाले सेंसर की बात करें तो यह सीरीज टेम्परेचर के साथ-साथ कई हेल्थ सेंसर के साथ आएगी। इसके अलावा इस सीरीज में पिछली सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है।
कितनी होगी कीमत?
Samsung Galaxy Watch 5 सीरीज की कीमत के बारे में कोई ऑफिशल डिटेल नहीं आई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट की माने तो इसके बेस मॉडल की कीमत $300 यानी लगभग 24,000 रुपये होगी। वहीं, Galaxy Watch 5 pro की कीमत $540 यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है। यह सीरीज Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 के साथ 10 अगस्त को लॉन्च हो सकती है।