Samsung इस साल के अंत तक Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही खबर है कि सैमसंग ने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे पहले यह खबर भी आ चुकी है कि सैमसंग Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन को 128GB स्टोरेज के साथ पेश कर सकता है ताकि वह इसे कम कीमत में पेश कर सके। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को 128GB और 512GB स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Also Read - Airtel और Jio यूजर्स इन स्मार्टफोन पर यूज कर सकते हैं VoWiFi फीचर
Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट मॉडल नंबर SM-F707B के साथ इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस 5G वेरिएंट का साऊथ कोरिया का मॉडल नंबर SM-F707N हो सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सैमसंग इसके बैटरी कैपेसिटी बढ़ा सकती है। फिलहाल Galaxy Z Flip स्मार्टफोन में 3,300mAh की बैटरी है जो कि 5G नेटवर्क के लिए काफी कम है। Also Read - Mi 10 Lite 5G स्मार्टफोन इस तारीख को होगा लॉन्च, साथ में आएगा MIUI 12
Galaxy Z Flip स्पेसिफिकेशंस
Samsung का दावा है कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन मेें दिए गए हिंज पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy Fold के मुकाबले बेहतर हैं। इसके साथ ही कंपनी का यह भी कहना है कि उसने इस बात का ध्यान रखा है कि हिंज और फ्लैक्सिबल डिस्पले के बीच में धूल नहीं जाएगी। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन को Snapdragon 855+ चिपसेट, 8GB RAM + 256GB UFS 3.0 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
इस स्मार्टफोन के आउटसाइड में 12 MP प्राइमेरी कैमरा सेंसर के साथ 12-MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन में फ्रंट में 10-MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन 3,300mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Galaxy Z Flip स्मार्टफोन Android 10 पर बेस्ड One UI 2.0 पर रन करता है।
Features | Samsung Galaxy Z Flip |
---|---|
Price | Rs 1,09,999 |
Chipset | Snapdragon 855, Octa Core, 2.8 GHz Processor |
OS | Android v9.0 (Pie) |
Display | 6.7-inch Dynamic AMOLED display-1536 x 2152 pixels |
Internal Memory | 12 GB RAM, 512 GB inbuilt |
Rear Camera | 16 MP + 13 MP Dual Rear |
Front Camera | 8 MP Front Camera |
Battery | 3300 mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
108999