Samsung जल्द ही अपने तीन जेनरेशन के स्मार्टफोन्स के लिए मेजर Android OS अपडेट रोल आउट करने वाला है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो के 40 डिवाइसेज को इसके लिए लिस्ट किया है। पहले Samsung ने कंफर्म किया था कि Galaxy S और Galaxy Note सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइसेज को यह अपडेट रोल आउट करेगी। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में Galaxy Z और Galaxy Tab S सीरीज के साथ-साथ Galaxy A सीरीज के डिवाइसेज भी शामिल किए हैं। साथ ही, Samsung ने ये भी अनाउंस किया है कि कंपनी अपने Galaxy S20 लाइन-अप के लिए इस साल के अंत में Android 11 अपडेट रोल आउट करेगी। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G के लॉन्च से पहले आई ये जानकारी, जानें क्या होगी खासियत
Samsung ने पिछले दिनों Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान अनाउंस किया था कि कंपनी अपने Galaxy S और Galaxy Note फ्लैगशिप सीरीज के लिए तीन जेनरेशन के Android OS अपडेट रोल आउट करेगी। कंपनी पहले अपने इन डिवाइसेज के लिए केवल दो साल के अपडेट्स को ऑफर कर रही थी। अब इन डिवाइसेज को तीन साल के अपडेट्स रोल आउट किए जाएंगे। इन अपडेट्स के लिए करीब 38 डिवाइसेज लिस्टेड हैं। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale: 15 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं ये 5 दमदार स्मार्टफोन
डिवाइसेज की बढ़ेगी लाइफ साइकिल
कंपनी के सीनियर वाइड प्रेसिडेंट और मोबाइल कम्युनिकेशन बिजनेस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म टीम के हेड Janghyun Yoon ने कहा, तीन जेनरेशन के Android OS सपोर्ट मिलने से इन डिइासेज की लाइफ साइकिल को एक्सटेंड किया जाएगा। हम यूजर्स को सिंपल और सिक्योर मोबाइल एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेंगे। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
इन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट
– Samsung के Galaxy S सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइसेज Galaxy S20 Ultra 5G, Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20+, Galaxy S20+ 5G, Galaxy S20 5G, Galaxy S20, Galaxy S10 5G, Galaxy S10+, Galaxy S10, Galaxy S10e, Galaxy S10 Lite समेत इस सीरीज के सभी अपकमिंग डिवाइसेज को अब तीन साल के लिए Android के मेजर अपडेट्स मिलेंगे।
– Samsung Galaxy S सीरीज के साथ-साथ Galaxy Note सीरीज के डिवाइसेज, Galaxy Note 20 Ultra 5G, Galaxy Note 20 Ultra, Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 5G, Galaxy Note 10+ 5G, Galaxy Note 10+. Galaxy Note 10 5G, Galaxy Note 10, Galaxy Note 10 समेत इस सीरीज के अपकमिंग डिवाइसेज के लिए भी तीन साल के लिए Android अपडेट्स मिलेंगे।
– कंपनी के फोल्डेबल डिवाइसेज, Samsung Galaxy Z Fold 2 5G, Galaxy Z Fold 2, Galaxy Z flip 5G, Galaxy Z Flip, Galaxy Fold 5G, Galaxy Fold समेत अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए भी Android के अपडेट्स तीन साल के लिए मिलेगा।
– इन फ्लैगशिप डिवाइसेज के अलावा कंपनी के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स Galaxy A715G, Galaxy A71, Galaxy A51 5G, Galaxy A51, Galaxy A90 5G और आने वाले Galaxy A सीरीज के डिवाइसेज को भी तीन साल के लिए Android अपडेट मिलेगा। इन डिवाइसेज के अलावा Galaxy Tab S7+ 5G, Galaxy Tab S7+, Galaxy Tab S7 5G, Galaxy Tab S7, Galaxy Tab S6 5G, Galaxy Tab S6, Galaxy Tab S6 Lite समेत अपकमिंग Tab S सीरीज के डिवाइसेज के लिए भी तीन साल के लिए Android के लेटेस्ट अपडेट मिलेंगे।
You Might be Interested
8099
19900
108999