Samsung Galaxy F सीरीज का एक और स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। इसे मॉडल नंबर SM-E5260 के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी रिवील नहीं हुई है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए इस फोन को Samsung Galaxy F52 कहा जा रहा है। Also Read - Infinix Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए फीचर्स
3C लिस्टिंग पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F62 का मॉडल नंबर SM-E625F है। ऐसे में 3C पर लिस्ट हुआ यह फोन Galaxy F52 हो सकता है। कंपनी ने Samsung Galaxy F सीरीज को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया है। चीन में यह फोन किसी और नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, SM-E5260 एक 5G स्मार्टफोन होगा। 3C लिस्टिंग में फोन में 25W फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट भी देखने को मिला है। Also Read - Oppo A94 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा 8GB RAM और 48MP कैमरा
Samsung Galaxy F52 में हो सकते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy F52 भी भारत में लॉन्च हुए Galaxy F62 भी जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। यह फोन केवल 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ AMOLED Plus डिस्प्ले मिलता है। फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल कैमरा फीचर मिलता है। Galaxy F62 में Exynos 9825 प्रोसेसर मिलता है। फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। Also Read - Redmi 10 series और Redmi Note 10s जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सामने आई जानकारी
Galaxy F62 में Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन में दमदार 7000mAh बैटरी मिलती है और यह 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 64MP का मिलता है। इसके अलावा इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 5MP का डेप्थ और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।