सोनी ने स्मार्टबैंड सीरीज में नया संस्करण स्मार्टबैंड 2 पेश किया है। यह बैंड फिटनेस ट्रेकर के रूप में भी कार्य करती है। सिलिकाॅन डिजाइन का यह बैंड आपके हर कदम को ट्रेक करने के अलावा हार्ट बिट पर भी नजर रखता है। Also Read - नए साल में टीवी, फ्रिज खरीदना होगा महंगा, 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है कीमत
स्मार्टबैंड 2 से उपभोक्ता 24/7 फिटनेस ट्रेकर का उपयोग कर सकते हैं। यह उपयोग में बेहद ही आसान है। इसमें कलरफुल एलईडी दी गई हैं जिसके द्वारा आपको अपनी काॅल्स और नोटिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। Also Read - Sony Xperia 1 II फोन 12GB RAM के साथ गीकबेंच पर स्पॉट, Gorilla Glass 6 से प्रोटेक्टिड है स्क्रीन
स्मार्टबैंड 2 आपकी फिटनेस पर नजर रखने के अलावा आपके मूड और स्ट्रेस का भी ध्यान रखता हैै। इसकी खासियत है कि यदि आप इसे पहन कर सोते हैं तो यह आॅटोमेटिकली डिटेक्ट हो जाती है और आपको सही स्लिपिंग साइकिल से जुड़ी जानकारी भी देती है। Also Read - Sony PlayStation 5, PlayStation 5 Digital Edition की कीमत भारत में होगी इतनी
यह वियरेबल डिवाइस धूल-मिट्टी व पानी अवरोधक है। उपभोक्ता इसका उपयोग 10 फीट पानी में 30 मिनट तक कर सकते हैं। सोनी स्मार्टबैंड 2 सोनी एक्सपीरिया फोन को सपोर्ट करने में सक्षम है। साथ ही यह डिवाइस एंडराॅयड 4.4 किटकैट और आईओएस 8.2 और इनसे अधिक के वर्जन पर कार्य करेगा।
सोनी स्मार्टबैंड 2 कई रंगों में उपलब्ध होगी जिसे आप अपने कपड़े पर रंगों में अनुसार बदलकर उपयोग कर सकते हैं। यह डिवाइस 60 देशों में सितंबर में उपलब्ध होगी। भारत में इसकी कीमत लगभग 8,600 रुपए तक होने की संभावना है।