MWC 2017 में सोनी ने कई अपने कई नए डिवाइस को लॉन्च किया जिसमें Xperia XZ Premium, Xperia XZs, Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड नूगट पर कार्य करते हैं। वहीं, Xperia XZ Premium दुनिया का पहला 4K (3840×2160) पिक्सल HDR डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। इसके अलावा कंपनी ने अन्य डिवाइस जैसे ‘ओपन स्टाइल’ कॉन्सेप्ट इयरफोन और एक्स्पीरिया टच प्रोजेक्टर का भी प्रदर्शन किया। सोनी द्वारा पेश इंटरेक्टिव एंडरॉयड प्रोजेक्टर किसी भी सपाट सतह को इंटरेक्टिव टचस्क्रीन में बदलने में सक्षम है। एक्सपीरिया टच यूरोप में कुछ चुनिंदा रिटेलर्स और एक्सपीरिया स्टोर आॅनलाइन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसकी कीमत €1499 यानि लगभग 1,06,000 रुपए है। Also Read - इन 15 स्मार्टफोन की कीमत में हुई 10 हजार रुपये तक की कटौती, खरीदने का है बेहतरीन मौका
Also Read - Sony Xperia XZ2 और Xperia XZs को मिला अक्टूबर सिक्योरिटी अपडेटसोनी एक्सपीरिया टच में किसी सरफेस पर 3-inch HD टचस्क्रीन के साथ वर्टिकल और हॉरिजेंटल आकार में काम करता है। उपभोक्ता इसकी मदद से किसी दीवार पर मूवी देखने के साथ ही वीडियो चैट भी कर सकते हैं। इस प्रोजेक्टर को आॅन करने पर इसमें से जो रेंज निकलती है वह किसी सरफेस यानि सपाट जगह पर पड़ेगी जिसके बाद वहां किसी फोन की स्क्रीन के समान आकृति बन जाएगी। साथ ही स्क्रीन पर कुछ लोगो भी नजर आएंगे जिन्हें उपभोक्ता टच कर कार्य कर सकते हैं। इस सरफेस पर दिखने वाले एप या लोगो पर टच करने से वह ओपेन हो जाएगा। Also Read - सोनी का यह स्मार्टफोन 10,000 रुपये हुआ सस्ता
इसे भी देखें: एलजी जी6 बनाम शाओमी मी मिक्स, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में अंतर
लॉन्च के दौरान सोनी ने इस डिवाइस से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें इसके फीचर को दिखाया गया है। साथ ही, सरफेस पर जो स्क्रीन बनेगी उसे बड़ा भी किया जा सकेगा। एक्सपीरिया टच पर मौसम की रीयल टाइम जानकारी, हैंडराइटिंग और वीडियो नोट के लिए मेमो बोर्ड, कैलेंडर एक्सेस और वीडियो चैट के लिए स्काइप पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्लेस्टेशन 4 और किसी एप या गेम को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर जीपीएस, human detection, temperature, humidity और ambient light दिए गए हैं।
सोनी के स्मार्ट प्रोजेक्टर में 13-मेगापिक्सल एक्मोर आरएस कैमरा दिया गया है जिसमें दोनों तरफ स्टीरियो स्पीकर लगे हुए हैं। यह एंडरॉयड 7.0 नुगट पर कार्य करता है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, एनएफसी, एचडीएमआई टाइप डी और वाईफाई दिए गए हैं।
इसे भी देखें: LeEco Le 1s की कीमत में हुई भारी कटौती के बाद अब ये स्मार्टफ़ोन मिल रहा है महज़ Rs. 7,599 में